
जहां नियम बदलने की जरूरत हो, जनता दे सुझाव: शिवराज सिंह चौहान
बोले—नियम जनता की सुविधा के लिए हैं, जरूरत के अनुसार प्रक्रियाओं में सुधार जरूरी
हैदराबाद | 18सितंबर 2026
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नियम जनता की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं और समय की आवश्यकता के अनुसार उनमें बदलाव किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुराने नियमों और प्रक्रियाओं में जहां सुधार की जरूरत महसूस हो, वहां जनता अपने सुझाव दे।
हैदराबाद में दक्षिणी राज्यों की क्षेत्रीय कृषि कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए चौहान ने कहा कि सरकार का काम केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर आम जनता की जिंदगी में दिखाई देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के स्तर से जुड़े नियमों में बदलाव की आवश्यकता होने पर भारत सरकार आवश्यक कार्रवाई करेगी। वहीं, राज्य सरकारों से संबंधित विषयों पर संबंधित राज्य सरकारों को आवश्यक कदम उठाने चाहिए।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नियमों और प्रक्रियाओं को जनता की सुविधा के अनुरूप सरल बनाया जाना चाहिए, ताकि किसानों और आम नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें अधिक राहत मिल सके।
उन्होंने कृषि क्षेत्र में केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय के साथ-साथ किसानों के सुझावों और राज्यों में किए जा रहे अच्छे कार्यों को साझा करने पर भी जोर दिया।
स्रोत: कृषि जागरण
हमारे चैनल को फॉलो करें और ऐसी महत्वपूर्ण खबरों से जुड़े रहें।
#ShivrajSinghChouhan #GoodGovernance #PublicService #Agriculture #Farmers #
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *