BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / भैरूदा / जिला समाचार (सीहोर) / मध्य प्रदेश / पांगरी / आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

Sep 30, 2026  राजेश बागवान माली 432 views
आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

IMG-20260930-WA0034
IMG-20260930-WA0029
IMG-20260930-WA0033

आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत बच्चों, माताओं और महिलाओं से संवाद; स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी


भैरूदा /लाड़कुई,
30 सितंबर 2026 प्रदेशभर में आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण, सीखने, सहभागिता और सम्मान के जीवंत केंद्र बनाने के उद्देश्य से ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया गया।

लाड़कुई क्षेत्र के पिपलानी, घुटवानी, पागरी और कुरी सहित विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों, महिलाओं और हितग्राहियों को पोषण एवं महिला-बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी दी गई।


स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष जोर
अभियान के पहले दिन बाल स्वास्थ्य और आनंदमयी गतिविधियों पर विशेष फोकस रहा। आंगनवाड़ी केंद्रों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन तथा डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन भी किया गया।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।

माताओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संवाद कर स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी दी गई। गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर देखभाल, संतुलित आहार, एनीमिया से बचाव, स्तनपान और शिशु देखभाल जैसे विषयों पर पोषण संवाद आयोजित किया गया।


‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ में साझा किए अनुभव
अभियान के दूसरे दिन ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ थीम पर लाभार्थी संवाद आयोजित हुए।

विभिन्न शासकीय योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं और परिवारों ने अपने अनुभव साझा किए।


कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, टेक होम राशन, गर्म पका भोजन सहित महिला एवं बाल कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को भी अभियान में शामिल किया गया।


जनभागीदारी से मजबूत होगा आंगनवाड़ी से जुड़ाव
अभियान का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को केवल सेवाएं देने वाले स्थान तक सीमित न रखकर समुदाय और आंगनवाड़ी के बीच मजबूत जुड़ाव का केंद्र बनाना है। इसके माध्यम से बच्चों, माताओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और अन्य हितग्राहियों तक पोषण, स्वास्थ्य एवं कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।


ये रहे मौजूद
आंगन मिलन कार्यक्रम में 
जिला मंत्री श्रीमती अलका चौहान, मंडल प्रभारी लाड़कुई,

महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री अनीता श्रीवास्तव,

पूर्व पर्यवेक्षक विद्या मालवीय और 
सेक्टर लाड़कुई की पर्यवेक्षक प्रीति मेहरा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।

EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy