
*कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया मुआयना
EYEBREAKINGNEWS
सीहोर/भैरूदा
*ग्राम पंचायत कोसमी में प्रतिनिधियो से की मुलाकात...*
*निरिक्षण के दौरान, मौके पर मौजूद परिजनों से की बात....*
मध्य प्रदेश में गर्मा रहे कोसमी मामले को लेकर भोपाल संभाग के कमिश्नर व सीहोर कलेक्टर मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायजा लिया। इसके उपरांत ग्राम पंचायत भवन में अतिक्रमणकारियों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की।
बता दे कि बुदनी विधान सभा क्षेत्र के कोसमी में विगत दिनों वन विकास निगम द्वारा बीट कोसमी के कक्ष क्रमांक 426 में किए गए अतिक्रमण को हटाते हुए बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान अतिक्रमणकारियों के द्वारा बनाए गए टॉपरो को तोडा गया, तो वही खड़ी फसलों को नष्ट किया गया। इसके साथ ही एक कुएं को भी मिट्टी से भर दिया गया जो अतिक्रमण कार्यों द्वारा खोदा गया था।
इस कार्यवाही के बाद बुदनी विधानसभा के विधायक रमाकांत भार्गव मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जायज लेते हुए, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को अवगत कराया। इसके बाद मौजूद अतिक्रमण कारियो द्वारा वन विकास निगम के डिपो में उपस्थित होकर धरने पर बैठ गए।
चार दिनो से चल रहे, इस धरना प्रदर्शन के बाद भोपाल संभाग के कमिश्नर धरमवीर और सीहोर कलेक्टर बालागुरू के. मौके पर पहुंचे और वस्तु स्थिति का जाएजा लेते हुए, मौजूद लोगों से बात की।
इस दौरान मिडीया से चर्चा करते हुए कहा कि कमिश्नर करमवीर शर्मा ने कहा कि इफेक्टिव एरिया को भी देखा गया, मौजूद परिवार वालों से भी चर्चा की गई है, उसके बाद यहां भी उनसे बात की है, सभी तथ्यों को देखा जा रहा है उसके आधार पर एक रिपोर्ट तैयार की जा रही है।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *