
भैरूंदा में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू, 5 अक्टूबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन
भैरूंदा। जनपद पंचायत भैरूंदा अंतर्गत ग्राम पंचायत मंजीखेड़ी एवं नीलकंठ में रिक्त शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए पात्र संस्थाओं एवं समूहों से 23 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उचित मूल्य दुकान आवंटन के लिए मध्यप्रदेश सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 के अंतर्गत पात्र सहकारी सोसायटियां, महिला स्व-सहायता समूह एवं संयुक्त वन प्रबंधन समितियां आवेदन कर सकती हैं।
पात्र संस्थाएं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगी। अनुविभागीय अधिकारी (खाद्य शाखा), भैरूंदा कार्यालय ने पात्र संस्थाओं से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।
आवेदन प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (खाद्य शाखा), भैरूंदा से संपर्क किया जा सकता है।
स्रोत : जिला जनसंपर्क कार्यालय, सीहोर
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र
Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *