BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / किसान / सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन कृषि में नवाचार और उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को मिलेगा सम्मान, विकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन कृषि में नवाचार और उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को मिलेगा सम्मान, विकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

Oct 06, 2026  राजेश बागवान माली 20 views
सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन कृषि में नवाचार और उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को मिलेगा सम्मान, विकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि

सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार के लिए 25 अक्टूबर तक आवेदन


कृषि में नवाचार और उन्नत तकनीक अपनाने वाले किसानों को मिलेगा सम्मान, विकासखंड स्तर पर 10 हजार और जिला स्तर पर 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि


सीहोर। कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और उन्नत कृषि तकनीकों को अपनाकर उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाले किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) के अंतर्गत वर्ष 2025-26 के लिए “सर्वोत्तम कृषक पुरस्कार” एवं “बेस्ट आत्मा जिला पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र एवं इच्छुक कृषक 25 अक्टूबर 2026 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।


विकासखंड स्तर पर 5-5 किसानों का चयन
कृषि विभाग के अनुसार प्रत्येक विकासखंड से 5 उत्कृष्ट कृषकों का चयन किया जाएगा। चयनित प्रत्येक कृषक को 10 हजार रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। किसानों का चयन निर्धारित मापदंडों के आधार पर कृषि क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्य, नवाचार और आधुनिक कृषि तकनीकों के उपयोग के आधार पर किया जाएगा।


जिला स्तर पर 10 किसानों को मिलेगा पुरस्कार
जिला स्तर पर 10 उत्कृष्ट कृषकों का चयन किया जाएगा। प्रत्येक चयनित कृषक को 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। योजना का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि पद्धतियों, नवाचार और आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
यहां जमा करें आवेदन
पात्र कृषक निर्धारित प्रारूप में आवश्यक अभिलेखों के साथ अपना आवेदन संबंधित आत्मा कार्यालय अथवा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते हैं। कृषि विभाग ने इच्छुक किसानों से निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है।


#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद

 EYEBREAKINGNEWS 

Editor in chief   

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र   


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy