BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / दुर्घटना / यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

Sep 24, 2026  राजेश बागवान माली 196 views
यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

यमुना एक्सप्रेसवे पर स्लीपर बस में भीषण आग, 9 यात्रियों की मौत; ड्राइवर-क्लीनर गिरफ्तार

 

ग्रेटर नोएडा | 24 सितंबर 2026

ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बुधवार देर रात एक स्लीपर बस में भीषण आग लगने से 9 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा जेवर थाना क्षेत्र में माइलस्टोन-33 के पास हुआ।

बताया जा रहा है कि बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी।

प्रत्यक्षदर्शी यात्रियों के मुताबिक, बस के केबिन की ओर से जलने की गंध और धुआं महसूस होने के बाद यात्रियों ने चालक और क्लीनर को इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद भी बस नहीं रोकी गई। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई।


ड्राइवर और क्लीनर गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने बस चालक और क्लीनर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के पीछे की परिस्थितियों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जांच में आग बस के एसी सिस्टम में स्पार्क के बाद फैलने की आशंका जताई गई है।

हालांकि आग लगने का वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।


बस के रिकॉर्ड की भी जांच
हादसे के बाद बस के दस्तावेज, परमिट और यातायात नियमों से जुड़े रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है। रिपोर्टों के अनुसार बस पर बड़ी राशि के यातायात चालान लंबित होने की जानकारी सामने आई है।


मुख्यमंत्री ने मुआवजे का किया ऐलान


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर गहरा दुख जताया है। सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की गई है। अधिकारियों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश भी दिए गए हैं।


हादसे ने एक बार फिर स्लीपर बसों में यात्रियों की सुरक्षा, अग्निशमन व्यवस्था और परिवहन नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। 


EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली 
हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy