
सहकारी बैंक के सीईओ दो माह में सभी अधीनस्थ पैक्स का करें निरीक्षण : सहकारिता मंत्री विश्वास कैलाश सारंग
भोपाल | 22 सितंबर 2026 सहकारिता मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने कहा कि जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अपने अधीनस्थ सभी प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) का निरीक्षण आगामी दो माह के भीतर सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सहकारी बैंक को बेहतर और आधुनिक बनाने की जिम्मेदारी स्वयं सीईओ की है। अनुशासन, एकरूपता और नवाचार के माध्यम से बैंक अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।
मंत्री श्री सारंग समन्वय भवन में जिला सहकारी बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। युवा अधिकारी वरिष्ठों के अनुभव का लें लाभ मंत्री श्री सारंग ने कहा कि वर्तमान में कई युवा एवं नए अधिकारियों को सीईओ के पद पर जिम्मेदारी दी गई है।
उनके लिए यह प्रशिक्षण कार्यक्रम उपयोगी साबित होगा। उन्होंने युवा अधिकारियों से कहा कि वे पुराने अधिकारी-कर्मचारियों के अनुभव का लाभ लें और उनके सम्मान को भी बनाए रखें। उन्होंने सीईओ को अपने-अपने जिले के कलेक्टर से सतत संपर्क में रहने तथा अन्य जिला अधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि सुव्यवस्था के लिए अधीनस्थ पैक्स को व्यवस्थित तरीके से चैनलाइज किया जाए।
सेवा नियमों में एकरूपता, जल्द होगी प्रमोशन की कार्रवाई सहकारिता मंत्री ने कहा कि सेवा नियमों में जल्द ही एकरूपता लाई जाएगी, जिसके बाद प्रमोशन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
उन्होंने बताया कि अपेक्स बैंक में भी पदोन्नति की कार्रवाई जल्द होगी।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री श्री सारंग ने जिला सहकारी बैंकों के सीईओ से वन-टू-वन चर्चा कर उनकी समस्याओं और सुझावों की जानकारी ली।
वर्षभर एक साख सीमा की व्यवस्था पर जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य शासन द्वारा खरीफ एवं रबी के लिए अलग-अलग साख सीमाओं के स्थान पर पूरे वर्ष एक साख सीमा उपलब्ध कराने की व्यवस्था तथा नवीन किसान क्रेडिट कार्ड की ऑनलाइन और तकनीकी प्रक्रिया के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यशाला में जिला सहकारी बैंकों से अपेक्षाएं, प्रक्रियाओं के सरलीकरण, कवच योजना, प्रश्नोत्तर सत्र और फीडबैक सेशन भी आयोजित किया गया।
#SahkarSeSamriddhi #EmpoweringCooperatives
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *