BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / किसान / किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में विशेष कैम्प आयोजित

किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में विशेष कैम्प आयोजित

Sep 02, 2026  राजेश बागवान माली 18 views
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में विशेष कैम्प आयोजित

FB_IMG_1788340598134-1
किसानों की फार्मर रजिस्ट्री के लिए जिले में विशेष कैम्प आयोजित
कलेक्टर बालागुरू के. ने सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के दिए निर्देश
सीहोर, मध्य प्रदेश। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के निर्देशानुसार जिले में किसानों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने के लिए विशेष कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इन कैम्पों के माध्यम से किसानों को फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही पंजीयन की प्रक्रिया पूर्ण कराई जा रही है।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिले के सभी पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जाए, ताकि किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं कृषि संबंधी सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कैम्पों में अधिक से अधिक किसानों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा पंजीयन के दौरान किसानों की समस्याओं का मौके पर ही निराकरण करने के निर्देश दिए हैं।
इन गांवों में लगाए गए कैम्प
फार्मर रजिस्ट्री के लिए इछावर तहसील के ग्राम सिराड़ी, श्यापुर तहसील के ग्राम मुख्तारनगर तथा आष्टा तहसील के ग्राम श्यामपुरा टप्पा में कैम्प लगाए गए हैं। इन कैम्पों में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
प्रशासन ने जिले के किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित कैम्प में पहुंचकर अपनी फार्मर रजिस्ट्री अवश्य कराएं और पंजीयन प्रक्रिया में सहयोग करें।
Editor in Chief: राजेश बागवान माली
EYEBREAKINGNEWS | HINDI DIGITAL NEWS PORTAL
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #FarmerRegistry #Kisan


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy