BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / कानून और व्यवस्था / अपराध / बुधनी में सोलर प्लांट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी हिरासत में करीब ₹4 लाख की कॉपर वायर, केबल समेत अन्य सामग्री बरामद;

बुधनी में सोलर प्लांट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी हिरासत में करीब ₹4 लाख की कॉपर वायर, केबल समेत अन्य सामग्री बरामद;

Oct 03, 2026  राजेश बागवान माली 115 views
बुधनी में सोलर प्लांट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी हिरासत में करीब ₹4 लाख की कॉपर वायर, केबल समेत अन्य सामग्री बरामद;

बुधनी में सोलर प्लांट चोरी का 24 घंटे में खुलासा, एक आरोपी हिरासत में
करीब ₹4 लाख की कॉपर वायर, केबल समेत अन्य सामग्री बरामद;


चोरी में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी


सीहोर। बुधनी थाना क्षेत्र में सोलर प्लांट परिसर के कंटेनर से करीब 4 लाख रुपये की सामग्री चोरी के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

आरोपी के कब्जे और उसके घर से चोरी गई सामग्री बरामद की गई है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार,

पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन और एसडीओपी बुधनी श्री रवि शर्मा के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी बुधनी सुनील ठाकुर के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।


कंटेनर का ताला तोड़कर चोरी
जेक्सन कंपनी द्वारा बुधनी क्षेत्र में सोलर प्लांट स्थापित करने का कार्य किया जा रहा है। प्लांट परिसर में एक कंटेनर में कंपनी की विभिन्न सामग्री रखी गई थी। पुलिस के मुताबिक 1 अक्टूबर 2026 की रात करीब 9 बजे कंटेनर को ताला लगाकर बंद किया गया था।


अगले दिन 2 अक्टूबर की सुबह करीब 10 बजे कंपनी के कर्मचारियों ने साइट का निरीक्षण किया। इस दौरान कंटेनर का ताला टूटा हुआ और दरवाजा खुला मिला। अंदर रखी सामग्री की जांच करने पर कॉपर वायर, ग्रीन कॉपर वायर, केबल, मीटर, चेयर, फेंसिंग जाली, प्रिंटर सहित अन्य सामान गायब मिला।

चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 4 लाख रुपये बताई गई।
सूचना मिलते ही बुधनी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।


पूछताछ में सामने आया आरोपी, घर से बरामद हुआ चोरी का माल
घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी एवं अन्य माध्यमों से जांच शुरू की। जांच के दौरान कन्हैया कीर पिता कैलाश कीर, उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम पातालखो, थाना बुधनी को हिरासत में लिया गया।


पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी से घटना और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।

आरोपी के कब्जे तथा उसके घर से चोरी गई करीब 4 लाख रुपये कीमत की सामग्री बरामद की गई है।
पुलिस अब मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।


पुलिस टीम की रही अहम भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी बुधनी सुनील ठाकुर, उप निरीक्षक संदीप जाट, प्रधान आरक्षक नरेंद्र चौरे, सतीश रणवीर, अजय जाटव, वरिष्ठ आरक्षक सोनू चौहान, आरक्षक अनुज यादव, हरिराम, संतोष, गोविंद, विजय मालवीय, महिला आरक्षक आरती एवं पूजा तथा सैनिक चरणलाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


थाना बुधनी पुलिस द्वारा मामले में आगे की विवेचना जारी है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश के साथ चोरी की घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है।


EYEBREAKINGNEWS

Editor in chief

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy