
शारदीय नवरात्रि: सलकनपुर में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा पर फोकस, कलेक्टर-एसपी ने दिए निर्देश
सलकनपुर। आगामी शारदीय नवरात्रि में विजयासन देवी धाम सलकनपुर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कलेक्टर बालागुरू के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने विजयासन देवीधाम ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश उपाध्याय के साथ बैठक कर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की।
कलेक्टर ने अधिकारियों और ट्रस्ट पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि नवरात्रि से पहले पेयजल, साफ-सफाई, प्रकाश, पार्किंग, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं समेत सभी जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएं। मंदिर परिसर और प्रमुख मार्गों पर पर्याप्त सफाई अमला तैनात करने तथा भीड़ प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने प्रवेश-निकासी, पार्किंग और यातायात नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने को कहा। प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा निगरानी और आपात स्थिति से निपटने के इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में एसडीएम संजीव नागू, एसडीओपी रवि शर्मा, तहसीलदार सपना लिलेरिया सहित ट्रस्ट के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Writing
आंवली घाट पर अमावस्या की भीड़ को लेकर प्रशासन अलर्ट, कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण
सीहोर। अमावस्या पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आंवली घाट पहुंचने की संभावना को देखते हुए कलेक्टर बालागुरू के. और पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने घाट का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कलेक्टर ने घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं को अधिक गहराई में जाने से रोकने के लिए सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने के निर्देश दिए। घाट पर पुलिस, होमगार्ड जवान और गोताखोरों की ड्यूटी लगाने के साथ वॉटर बोट की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया।
श्रद्धालुओं के आवागमन को सुगम बनाए रखने के लिए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए गए। प्रशासन ने अमावस्या के दौरान भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *