BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / कानून और व्यवस्था / अपराध / जिलेभर में निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, पुलिस ने किया भौतिक सत्यापन

जिलेभर में निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, पुलिस ने किया भौतिक सत्यापन

Oct 02, 2026  राजेश बागवान माली 313 views
जिलेभर में निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, पुलिस ने किया भौतिक सत्यापन

जिलेभर में निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों की थानेवार परेड, पुलिस ने किया
भौतिक सत्यापनFB_IMG_1790940177460

एसपी सोनाक्षी सक्सेना के सख्त निर्देश पर चला सघन चेकिंग अभियान,

सक्रिय अपराधियों पर जिला बदर और NSA की कार्रवाई की तैयारी


सीहोर। जिले में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों के खिलाफ सघन अभियान चलाया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों की थानेवार परेड कराकर उनका भौतिक सत्यापन किया गया।
यह कार्रवाई मासिक क्राइम मीटिंग में दिए गए निर्देशों के तहत की गई।

थाना प्रभारियों ने निगरानी बदमाशों और सूचीबद्ध गुंडों के पते, वर्तमान गतिविधियों, आजीविका के साधनों और संपर्कों की जानकारी का भौतिक सत्यापन किया।

सत्यापन के बाद संबंधित जानकारी पुलिस रिकॉर्ड और रजिस्टर में अद्यतन की गई।


सक्रिय अपराधियों पर रहेगी पुलिस की नजर
पुलिस द्वारा ऐसे बदमाशों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो वर्तमान में आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं या कानून-व्यवस्था के लिए खतरा बन सकते हैं।

ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ जिला बदर, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) सहित अन्य प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।


पुलिस प्रशासन के मुताबिक जिले में अपराधियों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाएगी और कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

यह विशेष अभियान आगे भी निरंतर चलाया जाएगा।

EYEBREAKINGNEWS


Editor in chief 


राजेश बागवान माली 


हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy