
भैरुंदा पुलिस की त्वरित कार्रवाई: 12 घंटे में ₹57 लाख का चोरी हुआ हाईवा डंपर राजस्थान से बरामद
भैरुंदा से चोरी डंपर अकलेरा में मिला, चालक अंधेरे का फायदा उठाकर फरार
20 सितंबर 2026
सीहोर/भैरुंदा। भैरुंदा पुलिस ने चोरी के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब ₹57 लाख कीमत का हाईवा डंपर 12 घंटे के भीतर राजस्थान के अकलेरा से बरामद कर लिया।
पुलिस को देखकर डंपर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। आरोपी की तलाश जारी है।
शिवहरे पेट्रोल पंप के सामने से चोरी हुआ था
डंपर
पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर 2026 को फरियादी अरविंद सिंह तोमर, निवासी दिगवाड़, थाना रेहटी, जिला सीहोर ने भैरुंदा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि शिवहरे पेट्रोल पंप के सामने खड़ा उनका हाईवा डंपर क्रमांक MP 37 ZL 9666, जिसकी अनुमानित कीमत ₹57 लाख है, अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।
फरियादी की शिकायत पर थाना भैरुंदा में अपराध क्रमांक 544/26 के तहत धारा 303(2) बीएनएस में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली
घटना की गंभीरता को देखते हुए
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन और एसडीओपी रोशन कुमार जैन के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी निरीक्षक घनश्याम दांगी एवं उपनिरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में दो टीमें गठित की गईं।
पुलिस टीमों ने तकनीकी साक्ष्यों और इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों का विश्लेषण करते हुए करीब 80 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की। डंपर के संभावित मार्ग की पहचान कर कंट्रोल रूम के माध्यम से अन्य राज्यों में भी सूचना प्रसारित की गई।
राजस्थान के अकलेरा से डंपर बरामद
पुलिस ने राजस्थान बॉर्डर के थाना क्षेत्रों से समन्वय स्थापित किया। इसी दौरान राजस्थान के झालावाड़ जिले के अकलेरा थाना पुलिस की सहायता से चोरी हुए हाईवा डंपर को रोकने में सफलता मिली।
पुलिस को देखकर चालक रात के अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने डंपर क्रमांक MP 37 ZL 9666 को विधिवत जब्त कर लिया है। फरार आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में निरीक्षक घनश्याम दांगी, उपनिरीक्षक राजेश यादव, प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, मुकेश उईके, प्रकाश, सतेन्द्र जाट, आरक्षक रविन्द्र मेहर, सतेन्द्र दोहरे एवं साइबर सेल सीहोर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
स्रोत
सीहोर पुलिस
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *