
अवैध मदिरा के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई
3 प्रकरण दर्ज, 20 लीटर कच्ची मदिरा और 500 किलो महुआ लाहन जब्त
सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरू के. के. के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।
जिला आबकारी अधिकारी श्री दीपसिंह राठौर ने बताया कि जिला आबकारी बल के सहयोग से वृत्त सीहोर में सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक के नेतृत्व में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान 3 प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्रवाई में 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची मदिरा एवं 500 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित बाजार कीमत करीब 54 हजार रुपये बताई गई है।
आबकारी विभाग ने दर्ज प्रकरणों को मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1) के तहत विवेचना में लिया है।
इस कार्रवाई में
सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती संगीता नायक, आबकारी उपनिरीक्षक सुश्री रिया जैन सहित जिला आबकारी बल का सराहनीय योगदान रहा।
जिला आबकारी विभाग ने बताया कि जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #ExciseDepartment
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *