
लाडकुई मंडल में सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न
लाडकुई। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत लाडकुई मंडल में कार्यशाला एवं कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में अभियान की आगामी गतिविधियों एवं तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में सेवा एवं जनसहभागिता आधारित कार्यक्रमों को जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से पहुंचाने, प्रत्येक बूथ एवं शक्तिकेंद्र की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा आगामी कार्यक्रमों के लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया।
बैठक में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान को जन-जन का अभियान बनाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री जितेंद्र गौड़ एवं मंडल प्रभारी श्रीमती अलका चौहान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अनूप सिंह ठाकुर, राम यादव, डॉ. सुभाष शर्मा, बाबूलाल ठाकुर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री अनीता श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष पवन मीणा, मंडल महामंत्री रितेश ठाकुर, मंडल उपाध्यक्ष हरिओम प्रजापति एवं नरेंद्र टांडी, जिला मंत्री युवा मोर्चा गोलू ठाकुर, युवा मोर्चा महामंत्री दीपक राठौड़, कार्यालय मंत्री राजेश बागवान, मंडल मंत्री अशोक बेड़ा एवं गोविंद मीणा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“जिसने हमें संवारा है, उसको आशीर्वाद हमारा है” के संकल्प के साथ कार्यकर्ताओं ने सेवा संकल्प अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय सहभागिता का संकल्प लिया।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *