BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / राजनीति / BJP संगठन में गुटबाजी पर बिप्लब देब का सख्त संदेश, 3 महीने में दूर करें मतभेद

BJP संगठन में गुटबाजी पर बिप्लब देब का सख्त संदेश, 3 महीने में दूर करें मतभेद

Oct 03, 2026  राजेश बागवान माली 243 views
BJP संगठन में गुटबाजी पर बिप्लब देब का सख्त संदेश, 3 महीने में दूर करें मतभेद

BJP संगठन में गुटबाजी पर बिप्लब देब का सख्त संदेश, 3 महीने में दूर करें मतभेद


JCB से फूल बरसाने और बड़े होर्डिंग-बैनर से बचने की हिदायत, सरकार की योजनाओं के प्रचार पर जोर

भोपाल/मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने संगठन में आपसी गुटबाजी और नाराजगी को लेकर पदाधिकारियों को स्पष्ट संदेश दिया है।

उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से संवाद के जरिए मतभेद दूर करने और संगठन में बेहतर समन्वय बनाने पर जोर दिया।

 रिपोर्टों के मुताबिक, गुटबाजी और आपसी नाराजगी को तीन महीने के भीतर दूर करने के निर्देश दिए गए हैं।


बातचीत से सुलझाएं मतभेद
बैठक में प्रदेश प्रभारी ने संगठन के भीतर किसी भी तरह के मतभेद को बातचीत और समझाइश के जरिए सुलझाने की बात कही। बताया गया कि यदि समझाने के बाद भी कोई पदाधिकारी या कार्यकर्ता संगठन के साथ समन्वय नहीं करता है, तो उसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को देने के निर्देश दिए गए हैं।

JCB से फूल बरसाने पर भी रोक
बिप्लब देब ने नेताओं के स्वागत के नाम पर होने वाले दिखावे पर भी नाराजगी जताई।

नेताओं के स्वागत में JCB से फूल बरसाने, बड़ी मालाएं और अनावश्यक प्रचार से बचने की सलाह दी गई।

उनका जोर संगठन के कार्यक्रमों को सादगी और जनहित से जोड़ने पर रहा।

होर्डिंग में नेताओं की तस्वीर से ज्यादा योजनाओं का प्रचार
बैठक में बड़े होर्डिंग और बैनर लगाने की बजाय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा उनके लाभ को जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

यानी संगठनात्मक प्रचार में नेताओं के व्यक्तिगत प्रचार के बजाय सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को प्राथमिकता देने की बात कही गई।


सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल पर जोर
प्रदेश प्रभारी ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर समन्वय की जरूरत भी बताई।

साथ ही संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद बढ़ाने पर जोर दिया गया।


बिप्लब देब के इन निर्देशों के बाद अब प्रदेश भाजपा संगठन में स्थानीय स्तर पर गुटबाजी, आपसी नाराजगी और संगठनात्मक समन्वय को लेकर होने वाली गतिविधियों पर निगाह रहेगी।

EYEBREAKINGNEWS 
Editor in chief

राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy