BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / राजनीति / 2047 विकसित भारत के संकल्प के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

2047 विकसित भारत के संकल्प के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

Oct 07, 2026  राजेश बागवान माली 81 views
2047 विकसित भारत के संकल्प के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’

2047 विकसित भारत के संकल्प के साथ चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुई ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’FB_IMG_1791378356165
FB_IMG_1791378363359
 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजन, हजारों युवाओं ने लिया विकसित भारत निर्माण का संकल्प
सीहोर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर के साथ सीहोर जिले में भी जिला स्तरीय ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ का आयोजन किया गया।

सीहोर के आवासीय खेलकूद संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम के बाद सीहोर, आष्टा, इछावर और बुधनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए यात्रा रथों को रवाना किया गया।


यात्रा का उद्देश्य नागरिकों, विशेषकर युवाओं को वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है।

यात्रा के दौरान जनभागीदारी, सेवा भावना, राष्ट्र निर्माण और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े संदेश लोगों तक पहुंचाए जाएंगे।


प्रधानमंत्री मोदी ने वर्चुअली किया संबोधित
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली संबोधित करते हुए नागरिकों से 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने में अपना श्रेष्ठ योगदान देने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि भारत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए देशवासियों में सेवा, समर्पण और संकल्प की भावना जरूरी है।
प्रधानमंत्री के संबोधन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों और युवाओं ने उनके विचारों को सुना।

इस दौरान विकसित भारत के लक्ष्य में जनभागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए नागरिकों को देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

चारों विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना हुए यात्रा रथ
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर सीहोर, आष्टा, इछावर और बुधनी विधानसभा क्षेत्रों के लिए ‘सेवा ज्योति संकल्प यात्रा’ के रथों को रवाना किया। यात्रा के माध्यम से नागरिकों को 2047 के विकसित भारत के संकल्प से जोड़ने और सेवा एवं राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा।


कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने देश को विकसित राष्ट्र बनाने में अपनी भूमिका निभाने तथा सेवा और समर्पण की भावना के साथ आगे बढ़ने का संकल्प भी लिया।


जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी रहे मौजूद
कार्यक्रम में राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, जिला प्रभारी विकास विरानी, विधायक सुदेश राय, विधायक गोपाल इंजीनियर, पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम अध्यक्ष रवि मालवीय, आदिवासी वित्त विकास निगम अध्यक्ष निर्मला बारेला, जिला पंचायत अध्यक्ष रचना सुरेंद्र मेवाड़ा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष जीवन सिंह मंडलोई और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर सहित बड़ी संख्या में

जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और युवा मौजूद रहे।


#सेवा_से_संकल्प_अभियान #जनभागीदारी #जनसेवा #सीहोर #विकसित_भारत #सेवा_संकल्प_अभियान_2026 #ModiAt25 #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प
 EYEBREAKINGNEWS

Editor in chief

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy