BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / कानून और व्यवस्था / अपराध / ग्वालियर में 100 करोड़ के साइबर नेटवर्क का खुलासा, विंडसर हिल्स के डुप्लेक्स से 5 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 100 करोड़ के साइबर नेटवर्क का खुलासा, विंडसर हिल्स के डुप्लेक्स से 5 आरोपी गिरफ्तार

Sep 14, 2026  राजेश बागवान माली 111 views
ग्वालियर में 100 करोड़ के साइबर नेटवर्क का खुलासा, विंडसर हिल्स के डुप्लेक्स से 5 आरोपी गिरफ्तार

ग्वालियर में 100 करोड़ के साइबर नेटवर्क का खुलासा, विंडसर हिल्स के डुप्लेक्स से 5 आरोपी गिरफ्तार
ग्वालियर। ग्वालियर में साइबर क्राइम विंग ने विंडसर हिल्स स्थित किराये के डुप्लेक्स में चल रहे

कथित ऑनलाइन सट्टा, गैम्बलिंग और बैंक खातों की खरीद-फरोख्त के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।FB_IMG_1789346781563
 


आरोपियों के कब्जे से 23 मोबाइल फोन, 37 सिम कार्ड, 11 एटीएम कार्ड, 3 लैपटॉप और 6 पासबुक सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, आरोपियों द्वारा ‘100 पैनल’ वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन सट्टा और गैम्बलिंग संचालित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

जांच के दौरान आरोपियों के मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई बैंक खातों से संबंधित जानकारी मिली है। इन खातों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
प्रारंभिक जांच में इस नेटवर्क में हर महीने करीब 7 से 8 करोड़ रुपये के लेन-देन की जानकारी सामने आने की बात कही जा रही है। इसी आधार पर सालाना लेन-देन का आंकड़ा करीब 100 करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि, वास्तविक वित्तीय लेन-देन की पुष्टि विस्तृत जांच के बाद होगी।

विदेशी कनेक्शन की भी जांच
पूछताछ में नेटवर्क के दुबई और श्रीलंका से जुड़े संपर्कों की जानकारी सामने आने की बात कही गई है।

पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों, बैंक खातों, डिजिटल लेन-देन और संभावित अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है।
पुलिस की जांच का एक अहम पहलू कथित म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल भी है।
ऐसे खातों का उपयोग साइबर अपराध से प्राप्त धनराशि को इधर-उधर करने के लिए किया जा सकता है। ग्वालियर पुलिस पहले भी साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले म्यूल खातों के खिलाफ कार्रवाई करती रही है।

पुलिस की कार्रवाई के बाद अब नेटवर्क के पूरे आर्थिक लेन-देन, विदेशी संपर्कों और अन्य सहयोगियों की भूमिका की जांच जारी है।
#Gwalior #CyberCrime #OnlineBetting #CyberFraud #MadhyaPradesh #GwaliorPolice #DrMohanYadav #JansamparkMP #Dial112MP

EYEBREAKINGNEWS 
Editor in chief 
राजेश बागवान माली 
हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy