BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / कानून और व्यवस्था / राशन की हेराफेरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

राशन की हेराफेरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Sep 09, 2026  राजेश बागवान माली 15 views
राशन की हेराफेरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

राशन की हेराफेरी पर बड़ी कार्रवाई, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
उचित मूल्य दुकान में 6.18 लाख रुपये से अधिक के खाद्यान्न की हेराफेरी का मामला
कटनी। शासकीय उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न की हेराफेरी और गबन के मामले में प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश के बाद ढीमरखेड़ा पुलिस थाना में तीन लोगों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामला शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी-बिछिया से जुड़ा है, जहां जांच के दौरान करीब 6 लाख 18 हजार 586 रुपये मूल्य के खाद्यान्न के अपयोजन का मामला सामने आया।
कलेक्टर श्री तिवारी ने समय-सीमा बैठक में शासकीय राशन को खुर्द-बुर्द करने और कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी वंदना जैन के आवेदन पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया।
तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस ने शासकीय उचित मूल्य दुकान देवरी-बिछिया की पूर्व विक्रेता एवं अध्यक्ष अनामिका आजीविका महिला स्व-सहायता समूह की श्रीमती जयंती बाई बर्मन, पति इन्द्रकुमार बर्मन, निवासी देवरी-बिछिया, धर्मेन्द्र पटेल, पिता रमेश पटेल, निवासी पौड़ी कला तथा वर्तमान विक्रेता अभिलाष रंजन बर्मन, पिता नारायण बर्मन, निवासी देवरी-बिछिया के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।
इनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 316(5) तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3 एवं 7 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
एक दुकान के दो वितरण केंद्र मिले
जांच के दौरान ग्राम पंचायत दिवरी-बिछिया में देवरी, बिछिया और पिपरिया गांव शामिल पाए गए। पिपरिया गांव की देवरी स्थित दुकान से दूरी करीब 8 किलोमीटर होने के कारण वहां नवीन भवन से खाद्यान्न वितरण किया जाना पाया गया। वहीं ग्राम देवरी से भी खाद्यान्न वितरण होना सामने आया।
इस प्रकार एक ही शासकीय उचित मूल्य दुकान के दो वितरण केंद्र संचालित पाए गए। जांच के दौरान इस संबंध में विक्रेता द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
पोर्टल और भौतिक स्टॉक में भारी अंतर
निरीक्षण के दौरान एईपीडीएस पोर्टल पर प्रदर्शित स्टॉक और मौके पर उपलब्ध भौतिक स्टॉक में अंतर पाया गया। जांच रिपोर्ट के अनुसार—
गेहूं: 9,998.08 किलोग्राम
चावल: 12,075.87 किलोग्राम
नमक: 631 किलोग्राम
शक्कर: 1 किलोग्राम
खाद्यान्न के अपयोजन का उल्लेख जांच रिपोर्ट में किया गया है।
6.18 लाख रुपये की राशि वसूली योग्य
जांच रिपोर्ट के अनुसार अपयोजित खाद्यान्न की बाजार दर के आधार पर 9,998.08 किलोग्राम गेहूं की कीमत 2,49,952 रुपये, चावल की कीमत 3,62,276 रुपये तथा 631 किलोग्राम नमक की कीमत 6,310 रुपये आंकी गई।
इस तरह कुल 6,18,586 रुपये की राशि वसूली योग्य पाई गई है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #DrMohanYadav51 #udaypratapmp #jbpcommissioner #katni #कटनी
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy