
भेरूंदा पुलिस की कार्रवाई: चोरी की दो बैटरियां सहित ₹20 हजार का सामान बरामद
सीहोर/भेरूंदा, 9 सितंबर 2026। भेरूंदा थाना पुलिस ने डंपर से चोरी हुई दो बैटरियों सहित अन्य सामान बरामद करते हुए विधि-विरुद्ध बालकों के विरुद्ध विधिसंगत कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, 7 सितंबर 2026 को फरियादी शाहरुख खान ने थाना भेरूंदा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि स्वप्न सिटी भेरूंदा में नरेंद्र शर्मा के मकान के पास खड़े डंपर से अज्ञात व्यक्ति Bosch कंपनी की दो बैटरियां, स्पीकर, पाने और पेचकस चोरी कर ले गए हैं।
मामले में अपराध क्रमांक 517/26, धारा 303(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे और एसडीओपी श्री रोशन कुमार जैन के मार्गदर्शन में
थाना प्रभारी निरीक्षक पूजा सिंह राजपूत के नेतृत्व में टीम गठित की गई।
विवेचना के दौरान इलेक्ट्रॉनिक माध्यम एवं मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर विधि-विरुद्ध बालकों को चिन्हित किया गया। परिवारजनों की मौजूदगी में पूछताछ के बाद उनके कब्जे से Bosch कंपनी की दो बैटरियां, एक स्पीकर, दो पाने और एक पेचकस, कुल अनुमानित कीमत ₹20,000, विधिवत बरामद कर जब्त किए गए। पुलिस द्वारा विधि-विरुद्ध बालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई।
सराहनीय योगदान: कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मुकेश, प्रधान आरक्षक प्रकाश, आरक्षक लवकेश जाट एवं आरक्षक रविंद्र मेहर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *