
सीहोर पुलिस की मासिक क्राइम मीटिंग में अपराध नियंत्रण और त्योहारी सुरक्षा पर जोर
सीहोर | 19 सितंबर 2026
पुलिस अधीक्षक कार्यालय सीहोर में पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना की अध्यक्षता में जिले की मासिक अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में आगामी त्यौहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने को लेकर अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
श्रावण मास में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान
बैठक के दौरान श्रावण मास में उत्कृष्ट सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
त्यौहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश
आगामी त्यौहारों को देखते हुए झांकी एवं पंडाल स्थलों पर फायर सेफ्टी के पर्याप्त इंतजाम सुनिश्चित करने, संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार गश्त बढ़ाने तथा विसर्जन स्थलों पर गोताखोर और बैरिकेडिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
अपराध नियंत्रण पर विशेष फोकस
संपत्ति संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई और चोरी सहित अन्य मामलों में बरामदगी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
महिला एवं पॉक्सो से संबंधित प्रकरणों में निर्धारित समय-सीमा के भीतर, विशेष रूप से 60 दिवस में चालान पेश करने के निर्देश दिए गए।
नशा, जुआ-सट्टा और आदतन अपराधियों पर कार्रवाई
अवैध नशे के कारोबार, जुआ-सट्टा सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। आदतन अपराधियों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए आवश्यकतानुसार जिला बदर एवं रासुका की कार्रवाई करने को कहा गया।
तकनीक और साइबर अपराध पर जोर
पुलिस कार्यप्रणाली में तकनीक के प्रभावी उपयोग पर भी चर्चा हुई। अधिकारियों को ई-साक्ष्य ऐप और NAFIS डेटाबेस का अधिक से अधिक उपयोग करने के निर्देश दिए गए। साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ित की राशि को तत्काल होल्ड कराने के लिए त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने कहा कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
स्रोत: सीहोर पुलिस
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *