BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / कानून और व्यवस्था / उमंग दिवस पर ‘जोश टॉक’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

उमंग दिवस पर ‘जोश टॉक’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

Sep 23, 2026  राजेश बागवान माली 289 views
उमंग दिवस पर ‘जोश टॉक’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

उमंग दिवस पर ‘जोश टॉक’ का आयोजन, छात्राओं को आत्मरक्षा और साइबर सुरक्षा की दी जानकारीIMG-20260923-WA0002
 


सीहोर | 22 सितंबर 2026


पीएम श्री शासकीय एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सीहोर में उमंग दिवस के अवसर पर पुलिस विभाग की ओर से ‘जोश टॉक’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को जागरूक, सशक्त, आत्मनिर्भर और निर्भीक बनाना रहा।


इस दौरान “उमंग है तो जिंदगी में रंग है—चुनौतियों से लड़कर सकारात्मकता से गढ़ेंगे भविष्य” का संदेश दिया गया।


कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक (महिला सुरक्षा) श्री हेमंत पांडे के नेतृत्व में आयोजित हुआ।


महिला सुरक्षा शाखा से सूबेदार प्राची राजपूत, सहायक उप निरीक्षक संजय पाठक, साइबर सेल प्रभारी सुशील साल्वे एवं अभिषेक चौहान ने छात्राओं को विभिन्न सुरक्षा विषयों पर जानकारी दी।

कार्यक्रम में विद्यालय की छात्राओं के साथ शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।


गुड टच-बैड टच और आत्मरक्षा की जानकारी
सूबेदार प्राची राजपूत ने छात्राओं को गुड टच, बैड टच, छींटाकशी सहित महिला सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से कहा कि जीवन में आने वाली किसी भी चुनौती से डरने की जरूरत नहीं है।

सतर्कता और जागरूकता को अपनी ताकत बनाकर छात्राएं निर्भीक होकर अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें।


पॉक्सो एक्ट की दी जानकारी
सहायक उप निरीक्षक संजय पाठक ने छात्राओं को पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) सहित महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़े विभिन्न कानूनों और सुरक्षा प्रावधानों की सरल भाषा में जानकारी दी।

उन्होंने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।


साइबर अपराधों से बचाव के बताए तरीके
साइबर सेल प्रभारी सुशील साल्वे एवं अभिषेक चौहान ने छात्राओं को ऑनलाइन फ्रॉड, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए। छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया का उपयोग करते समय सतर्क रहने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना देने के लिए जागरूक किया गया।


हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्राओं को आपात स्थिति में सहायता प्राप्त करने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा पुलिस आपातकालीन सेवा डायल-112 के उपयोग और उनकी कार्यप्रणाली के बारे में भी जानकारी दी गई।


‘जोश टॉक’ के माध्यम से छात्राओं को आत्मविश्वास, जागरूकता और सकारात्मक सोच के साथ चुनौतियों का सामना करने तथा सुरक्षित एवं सशक्त भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का संदेश दिया गया।


स्रोत सीहोर पुलिस


EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली 
हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy