
स्कूल शिक्षा सचिव संजय गोयल ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर दिया जोर
सीहोर/इछावर। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव श्री संजय गोयल ने इछावर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल सेमली जदीद, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सेमली जदीद तथा सीहोर विकासखंड के शासकीय माध्यमिक शाला जहांगीरपुर का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान श्री गोयल ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति, उपलब्ध सुविधाओं और विद्यालय संचालन से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी पढ़ाई, विद्यालय में उपलब्ध सुविधाओं और अध्ययन से जुड़ी समस्याओं की जानकारी भी ली।
स्कूल शिक्षा सचिव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के साथ-साथ विद्यालयों में स्वच्छता, अनुशासन और आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत अधिकारी मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर शैक्षणिक संस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इसका उद्देश्य विद्यालयों में व्यवस्थाओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेकर आवश्यक सुधार सुनिश्चित करना है।
निरीक्षण के दौरान डीपीसी श्री रमेशराम उइके सहित संबंधित अधिकारी एवं विद्यालयों का स्टाफ उपस्थित रहा।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #Education #EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *