
EYEBREAKINGNEWS
लाडकुई/
शासकीय हाई स्कूल टीकामोड़ में मनाया शिक्षक दिवस
टीकामोड़। शासकीय हाई स्कूल टीकामोड़ में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति, विख्यात शिक्षाविद, महान विचारक और भारत रत्न से सम्मानित डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमाओं पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले शिक्षकों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिओम प्रजापति ने कहा कि डिग्री, पैसा और तरक्की सब शून्य हो जाते, यदि शिक्षक न होते। किसी भी देश के निर्माण में शिक्षा की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। व्यक्ति शिक्षित होगा तो समाज शिक्षित होगा और शिक्षित समाज से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी राष्ट्र निर्माता शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर फूलचंद पटेल, लक्ष्मी नारायण मालवीय, रूपनारायण वर्मा (मंडल अध्यक्ष, भाजपा किसान मोर्चा), सुरेश मेहरा, देवलाल जिराती, अशोक साहू, श्याम सिंह मीणा, गोविंद सिंह वर्मा, रामस्वरूप करोपे, छगनलाल मीणा, टिंकू ऊईके, राजेश दंगोलिया सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पालकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में शिक्षकों के प्रति सम्मान और उनके योगदान को रेखांकित करते हुए शिक्षक दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला गया।

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *