
पीएम श्री स्कूल लाड़कुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया गया
सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ, रंगोली एवं दीप प्रज्वलन के साथ विद्यार्थियों ने लिया विकसित भारत @2047 का संकल्प
लाड़कुई, सीहोर। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाड़कुई में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिवस हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर से 17अक्तूबर तक 25 सेवा संकल्पों पर कार्य करने की जानकारी दी गई।
रंगोली और दीप प्रज्वलन से सजा विद्यालय
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने 'विकसित भारत' की संकल्पना पर आकर्षक रंगोलियां बनाईं। इसके साथ ही दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम को विशेष रूप दिया गया।
जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की सहभागिता
आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, ग्रामीणजन, पालक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी शामिल हुए। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विभिन्न विकास कार्यों और योजनाओं पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में डिजिटल इंडिया, आयुष्मान भारत योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, अनुच्छेद 370 से संबंधित संवैधानिक बदलाव, राम मंदिर निर्माण और बुनियादी ढांचे के विकास जैसे विषयों का उल्लेख किया गया।
विकसित भारत @2047 का सामूहिक संकल्प
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों और विद्यार्थियों ने वर्ष 2047 तक भारत को सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का सामूहिक संकल्प लिया।
आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी मार्गदर्शकों, अतिथियों, पालकों और विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, लाड़कुई, जिला सीहोर, मध्य प्रदेश
EYEBREAKINGNEWS.in स्थानीय समाचारों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *