
सिराली में श्री शिव महापुराण कथा की कलश यात्रा निकली, श्रद्धालुओं ने लिया कथा का आनंद
सिराली | 14 सितंबर 2026
सिराली में सोमवार को भगवान भोलेनाथ की महिमा से जुड़ी श्री शिव महापुराण कथा के शुभारंभ अवसर पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं-बहनें और श्रद्धालु भक्त शामिल हुए।
कलश यात्रा के उपरांत श्री इच्छापूर्ति सरकार आश्रम, सिराली में आचार्य पंडित माधव जी शास्त्री के मुखारविंद से भगवान भोलेनाथ की ज्ञानमय एवं संगीतमय श्री शिव महापुराण कथा का श्रद्धालुओं ने श्रवण किया।
इस अवसर पर यजमान भाई श्री विमल जी प्रजापति वैतल्डिया एवं उनके परिवार की सुख-समृद्धि और उन्नति के लिए भगवान भोलेनाथ से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम में रेवा शंकर पटेल, मोहनलाल प्रजापति, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष हरिओम प्रजापति, सरपंच प्रतिनिधि अमित यादव, विश्राम प्रजापति तहसील अध्यक्ष भेरूंदा कुंभकार संघ, दिनेश प्रजापति सहित पुजारी जी, माताएं-बहनें एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे।
धार्मिक वातावरण में आयोजित कथा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ की भक्ति में सहभागिता की और कथा का आनंद लिया।
EYEBREAKINGNEWS.
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *