BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / रोजगार / युवा संगम रोजगार मेले में 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

युवा संगम रोजगार मेले में 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

Sep 09, 2026  राजेश बागवान माली 19 views
युवा संगम रोजगार मेले में 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन

युवा संगम रोजगार मेले में 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन
382 युवाओं को मंच से वितरित किए गए ऑफर लेटर
शाहगंज, सीहोर। जिला रोजगार कार्यालय सीहोर एवं शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) शाहगंज के संयुक्त तत्वावधान में शासकीय महाविद्यालय शाहगंज में युवा संगम रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बुधनी विधायक श्री रमाकांत भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
रोजगार मेले में कुल 782 युवक-युवतियों ने पंजीयन कराया। मेले में शामिल 18 कंपनियों द्वारा अभ्यर्थियों के साक्षात्कार एवं चयन की प्रक्रिया आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया के दौरान 572 अभ्यर्थियों का प्रारंभिक चयन किया गया।
चयनित अभ्यर्थियों में से 382 युवाओं को कार्यक्रम के मंच से ऑफर लेटर वितरित किए गए। ऑफर लेटर मिलने पर युवाओं में उत्साह देखने को मिला।
मेले के दौरान एसएसआर एवं ग्लोबल स्किल पार्क, भोपाल के प्रतिनिधियों ने युवाओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया। साथ ही कौशल विकास के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न अवसरों एवं रोजगार की संभावनाओं के संबंध में जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में बुधनी जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री महेंद्र शर्मा, शाहगंज नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सोनम भार्गव, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक श्री अनुराग वर्मा, एलडीएम श्री जयदीप भट्टाचार्य, आईटीआई प्राचार्य श्री भूपेंद्र चांदेकर तथा जिला रोजगार अधिकारी सीहोर श्री कमलेश पटेल सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #RojgarMela #YuvaSangam
EYEBREAKINGNEWS 
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy