BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री

स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री

Sep 11, 2026  राजेश बागवान माली 15 views
स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री

स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करें : मुख्यमंत्री
सेवा संकल्प अभियान की कार्ययोजना दो दिवस में प्रस्तुत करने के निर्देश
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन पंजीयन योजना और मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख पंजीयन योजना के तहत आबादी भूमि के भू-स्वामियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए जा रहे हैं। अभियान 17 सितम्बर से प्रारंभ होगा। पटवारी एवं भू-स्वामी सारा ऐप पर भू-अधिकार पत्र और ई-केवाईसी दर्ज करेंगे। इसके बाद नायब तहसीलदार एवं तहसीलदार ऑनलाइन सत्यापन कर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करेंगे।
तीन चरणों में लगेंगे शिविर
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि ग्राम पंचायत स्तर पर तीन चरणों में तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जाएं। प्रथम चरण के शिविर 17, 18 और 19 सितम्बर, दूसरे चरण में 24, 25 और 26 सितम्बर तथा तीसरे चरण में 1, 2 और 3 अक्टूबर को आयोजित होंगे।
उन्होंने कहा कि शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। सोशल मीडिया और किसानों एवं ग्राम स्तर के सोशल मीडिया ग्रुप के माध्यम से भी योजना की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाए। शिविर स्थलों पर बिजली और इंटरनेट की निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ पटवारी, ग्राम रोजगार सहायक एवं ग्राम पंचायत सचिव की ड्यूटी लगाई जाए।
शिविर समाप्त होने के सात दिवस के भीतर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश भी दिए गए। भू-स्वामियों को पंजीयन प्रमाण पत्र नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जाएगा। सभी कलेक्टर अभियान की तिथिवार एवं निर्धारित कार्यक्रमवार कार्ययोजना तैयार कर दो दिवस में प्रस्तुत करें।
उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से विकसित भारत और विकसित मध्यप्रदेश का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाए। 17 सितम्बर को शाम 7 बजे प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और हितग्राहियों के घरों में आशीर्वाद के दीपक जलाए जाएंगे। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों पर विशेष ध्यान देने तथा अभियान की चिन्हित 13 गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विकास कार्यों और हितग्राहियों की सफलता की कहानियां होंगी प्रचारित
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास कार्य लगातार हो रहे हैं। सरकार की विकास योजनाओं, स्वरोजगार योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों से लाखों हितग्राहियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।
इन बदलावों की कहानी जन-जन तक पहुंचाने के लिए अच्छे फोटोग्राफ्स के साथ सफलता की कहानियां और वीडियो बाइट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। अभियान के दौरान विकास कार्यों को चित्रित करने वाली मानव रंगोली भी बनाई जाएगी।
अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में बताया गया कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन पंजीयन योजना के क्रियान्वयन के लिए पटवारियों एवं ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया है। प्रदेश में 3771 नायब तहसीलदारों को उप पंजीयक के अधिकार प्रदान किए गए हैं, जिसके माध्यम से संपदा-2 पोर्टल पर पंजीयन प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान की 13 गतिविधियों के संबंध में की जाने वाली कार्यवाहियों की बिंदुवार जानकारी भी दी गई।
इस दौरान मुख्य सचिव श्री अशोक वर्णवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी, आयुक्त नगर निगम अक्षत जैन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सृष्टि देशमुख, अपर कलेक्टर सपना त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
#MadhyaPradesh #DrMohanYadav #CMMP #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #SwamitvaYojana #EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy