
राज्य स्तरीय दल ने बिलकिसगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों, क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था की ली जानकारी
सीहोर। राज्य स्तरीय सार्वजनिक स्वास्थ्य पर्यवेक्षण के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज में विशेष दल ने दो दिवसीय भ्रमण एवं निरीक्षण किया।
इस दौरान केंद्र में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की तैयारियों, क्रियान्वयन और निगरानी व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि राज्य स्तरीय दल ने स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध अभिलेखों, रिपोर्टिंग व्यवस्था, निगरानी तंत्र तथा विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित जानकारी प्राप्त की। दल ने व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक बिंदुओं की जानकारी संकलित की।
भोपाल से आए दल में डॉ. कमलेश मंदोरिया और डॉ. अनिल कुमार शर्मा शामिल रहे। निरीक्षण के दौरान डॉ. रूचिका उईके,
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलकिसगंज के प्रभारी डॉ. विभाष रस्तोगिया सहित अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *