BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / जिला समाचार (सीहोर) / मध्य प्रदेश / भैरूदा / हर आंगनवाड़ी बनेगी पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र:

हर आंगनवाड़ी बनेगी पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र:

Oct 01, 2026  राजेश बागवान माली 235 views
हर आंगनवाड़ी बनेगी पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र:

हर आंगनवाड़ी बनेगी पोषण, शिक्षा और सम्मान का केंद्र:IMG-20261001-WA0055
 

‘आंगन मिलन सेवा’ में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई

गर्भवती महिलाओं को बांटी गईं फूड बास्केट, बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण; 25 वर्षों से सेवाएं दे रहीं

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं सम्मानित


दिनांक/01/10/2026

लाड़कुई/झाली/ नवलगाव/सिवानिया

प्रदेश में चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी केंद्रों को केवल पोषण आहार वितरण तक सीमित न रखते हुए पोषण, प्रारंभिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के सशक्त केंद्र के रूप में विकसित करना रहा।
कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक गोद भराई की रस्म आयोजित की गई।

साथ ही गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक खाद्य सामग्री से युक्त फूड बास्केट वितरित कर गर्भावस्था के दौरान संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व का संदेश दिया गया।


मां के भरोसे का केंद्र है आंगनवाड़ी
कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र मां के भरोसे का केंद्र है।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक शिक्षा के साथ गर्भवती और धात्री माताओं की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।


‘आंगन मिलन सेवा’ के माध्यम से आंगनवाड़ी केंद्रों और समुदाय के बीच सहभागिता को मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि बच्चों और महिलाओं को बेहतर सेवाएं मिल सकें। जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से भी आंगनवाड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की गई।


बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण और पोषण प्रदर्शनी
कार्यक्रम के दौरान बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने आवश्यक जांच कर बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण और संतुलित पोषण के महत्व की जानकारी दी गई।


कार्यक्रम में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार, स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य पदार्थों तथा मातृ एवं बाल पोषण से जुड़ी जानकारी प्रदर्शित की गई।


महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुश्री अनीता श्रीवास्तव ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पोषण संबंधी जानकारी ली और स्थानीय एवं पौष्टिक खाद्य पदार्थों को दैनिक आहार में शामिल करने पर जोर दिया।


गर्भवती महिलाओं की गोद भराई, फूड बास्केट वितरित
अनीता श्रीवास्तव ने गर्भवती महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए स्वस्थ मातृत्व और सुरक्षित प्रसव की कामना की।

इस अवसर पर गर्भवती महिलाओं को फूड बास्केट वितरित की गईं और गोद भराई की रस्म पूरी की गई।
कार्यक्रम में 25 वर्षों से अधिक समय से आंगनवाड़ी सेवा में कार्यरत कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को पुष्पहार और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।


मुख्यमंत्री के संदेश का किया गया श्रवण
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का श्रवण भी किया गया। संदेश में सेवा, पोषण और समाज की सामूहिक सहभागिता के माध्यम से महिला एवं बाल कल्याण को मजबूत करने की भावना पर जोर दिया गया।


कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और समुदाय के सदस्य मौजूद रहे।


कार्यक्रम में सहभागिता: पूर्व पर्यवेक्षक विद्या मालवीय, सेक्टर प्रभारी प्रीति मेहरा सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

EYEBREAKINGNEWS

Editor in chief

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy