BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / जिला समाचार (सीहोर) / आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

Sep 15, 2026  राजेश बागवान माली 50 views
आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने

आष्टा में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए खाद्य पदार्थों के नमूने


नाना घर रिजॉर्ट में एक्सपायरी डेट के पापड़ मिले, चावलों में पाए गए कीड़े


सीहोर/आष्टा। खाद्य पदार्थों में मिलावट एवं अमानक खाद्य सामग्री के विक्रय पर प्रभावी नियंत्रण के लिए

कलेक्टर श्री बालागुरु के. के. के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिले में लगातार निरीक्षण एवं नमूना संग्रहण की कार्रवाई की जा रही है।


इसी क्रम में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आष्टा तहसील के विभिन्न रेस्टोरेंट, रिजॉर्ट एवं किराना प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। कार्रवाई के दौरान विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए लिए गए।


खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती ज्योति बंसल ने बताया कि टीम ने न्यू मनोज रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर भाजीबड़ा एवं कचौड़ी के नमूने लिए। वहीं नाना घर रिजॉर्ट के निरीक्षण के दौरान चावल एवं पापड़ के नमूने संग्रहित किए गए।


निरीक्षण के दौरान नाना घर रिजॉर्ट में उपयोग किए जा रहे पापड़ की समाप्ति तिथि निकल चुकी थी, जबकि चावलों में कीड़े पाए गए। इस पर संबंधित प्रतिष्ठान को आवश्यक निर्देश दिए गए।


इसके अलावा राधा रानी रिजॉर्ट से दाल एवं चावल के दो नमूने तथा ओम शिवम किराना एवं जनरल स्टोर से रोस्टेड चने का एक नमूना जांच के लिए लिया गया।


लैब रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई
खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा संग्रहित सभी खाद्य नमूनों को जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।


विभाग ने खाद्य कारोबारियों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता एवं निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।


📍 आष्टा, जिला जनसंपर्क  सीहोर, मध्यप्रदेश
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली 
हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy