BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति और अनुशासनहीनता पर एक्शन, 3 परिवीक्षाधीन पटवारी सेवा से बाहर

स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति और अनुशासनहीनता पर एक्शन, 3 परिवीक्षाधीन पटवारी सेवा से बाहर

Oct 07, 2026  राजेश बागवान माली 117 views
स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति और अनुशासनहीनता पर एक्शन, 3 परिवीक्षाधीन पटवारी सेवा से बाहर

स्वामित्व योजना में शून्य प्रगति और अनुशासनहीनता पर एक्शन, 3 परिवीक्षाधीन पटवारी सेवा से बाहर


कलेक्टर ऋतुराज सिंह की सख्त कार्रवाई; नितिन विश्वकर्मा, अजय नागर और विशाल टईया की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त
देवास। स्वामित्व योजना जैसे शासन के प्राथमिकता वाले अभियान में लापरवाही और शासकीय आदेशों की अवहेलना अब भारी पड़ सकती है।

 देवास कलेक्टर एवं नियुक्तिकर्ता प्राधिकारी ऋतुराज सिंह ने शासकीय कार्यों में लापरवाही, अनुशासनहीनता और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अवहेलना के मामले में तीन परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं।


कलेक्टर के आदेश के अनुसार सोनकच्छ तहसील के हल्का घिचलाय में पदस्थ पटवारी नितिन विश्वकर्मा, देवास ग्रामीण तहसील के हल्का क्रमांक 103 में पदस्थ पटवारी अजय नागर और टोंकखुर्द तहसील में पदस्थ पटवारी विशाल टईया को एक माह का अग्रिम वेतन देकर सेवा से पृथक किया गया है।


स्वामित्व योजना में दर्ज हुई शून्य प्रगति
तीनों पटवारियों को फरवरी 2024 में तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पटवारी पद पर नियुक्त किया गया था। परिवीक्षा अवधि के दौरान शासन की महत्वपूर्ण स्वामित्व योजना के तहत तैयार अधिकार अभिलेखों के निष्पादन और पंजीयन कार्य में इनकी प्रगति शून्य पाई गई।


जांच में शासकीय कार्यों में असहयोग और विरोध का रवैया अपनाने की बात भी सामने आई। इसके साथ ही पिछले छह माह के दौरान राजस्व वसूली का कार्य भी अत्यधिक असंतोषजनक पाया गया।


अधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना
जांच और संबंधित अनुविभागीय अधिकारियों के प्रतिवेदनों में सामने आया कि तीनों पटवारियों द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की लगातार अवहेलना की जा रही थी। वे अपने संबंधित हल्के में निवास नहीं कर रहे थे और समय पर शासकीय उपस्थिति भी दर्ज नहीं कराई जा रही थी।


प्रशासन ने इन कृत्यों को परिवीक्षाधीन शासकीय कर्मचारी के दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही और शासकीय सेवा आचरण के विपरीत माना।


नोटिस के जवाब भी नहीं मिले संतोषजनक
संबंधित एसडीएम द्वारा पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए थे। हालांकि, उनके द्वारा प्रस्तुत जवाब अधिकारियों को समाधानकारक नहीं मिले। इसके बाद संबंधित एसडीएम ने दंडात्मक कार्रवाई के लिए प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा।


अभिलेखों और जवाबों के परीक्षण के बाद कलेक्टर ऋतुराज सिंह ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (सेवा की सामान्य शर्तें) नियम, 1961 के नियम 8(4) तथा नियुक्ति आदेश में निर्धारित परिवीक्षा संबंधी शर्तों के तहत कार्रवाई की।


एक माह का अग्रिम वेतन देकर सेवा समाप्त
कलेक्टर ने तीनों परिवीक्षाधीन पटवारियों को एक माह का अग्रिम वेतन देकर उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त करने के आदेश जारी किए हैं। कार्रवाई को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लापरवाही और अनुशासनहीनता के प्रति प्रशासन की सख्ती के तौर पर देखा जा रहा है।

 

# कलेक्टर देवास

EYEBREAKINGNEWS 

Editor in chief   

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र 


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy