BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुई बलराम कृषक संगोष्ठी

जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुई बलराम कृषक संगोष्ठी

Sep 02, 2026  राजेश बागवान माली 18 views

जिले के सभी विकासखंडों में आयोजित हुई बलराम कृषक संगोष्ठी
कृषि अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने किसानों को दी आधुनिक खेती-किसानी की तकनीकों की जानकारीFB_IMG_1788348512863-1


सीहोर। बलराम जयंती के अवसर पर राज्य शासन के निर्देशानुसार जिले के सभी विकासखंडों में बलराम कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य किसानों को कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों, आधुनिक कृषि तकनीकों तथा शासन द्वारा संचालित किसान हितैषी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने सहभागिता की।
संगोष्ठी के दौरान कृषि विभाग के अधिकारियों एवं कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेती-किसानी से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। किसानों को फसलों की उन्नत उत्पादन तकनीक, मिट्टी की उर्वरता बनाए रखने, संतुलित मात्रा में उर्वरक एवं कीटनाशकों के उपयोग, प्राकृतिक एवं जैविक खेती, फसल विविधीकरण तथा कृषि क्षेत्र में नई तकनीकों के उपयोग के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों ने किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं और जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। किसानों को खेती में लागत कम करने, उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीकों के माध्यम से कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी
कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए। इन स्टॉलों के माध्यम से किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित कृषि एवं किसान कल्याण से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। किसानों को योजनाओं की पात्रता, लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया तथा आवश्यक दस्तावेजों के संबंध में भी अवगत कराया गया।
अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे कृषि विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं और योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर खेती को अधिक लाभकारी बनाएं।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy