BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / जन्म-मृत्यु के देरी से पंजीयन के नियम बदले, अक्टूबर से नए प्रावधान लागू

जन्म-मृत्यु के देरी से पंजीयन के नियम बदले, अक्टूबर से नए प्रावधान लागू

Oct 03, 2026  राजेश बागवान माली 23 views
जन्म-मृत्यु के देरी से पंजीयन के नियम बदले, अक्टूबर से नए प्रावधान लागू

जन्म-मृत्यु के देरी से पंजीयन के नियम बदले, अक्टूबर से नए प्रावधान लागू


एक से दो साल के भीतर पंजीयन के लिए एसडीएम या अधिकृत मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी, दो साल बाद न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति अनिवार्य


भोपाल। जन्म और मृत्यु का समय पर पंजीयन नहीं होने पर अब देरी से पंजीयन कराने की प्रक्रिया बदल गई है।

 जन्म और मृत्यु रजिस्ट्रीकरण अधिनियम, 1969 की धारा 13 में किए गए संशोधन अक्टूबर 2026 से लागू हो गए हैं। 

इसके तहत देरी से होने वाले पंजीयन के लिए अलग-अलग अवधि के अनुसार सक्षम अधिकारी का आदेश लेना जरूरी होगा।


एक से दो साल की देरी पर मजिस्ट्रेट का आदेश
अगर किसी जन्म या मृत्यु का पंजीयन एक साल से ज्यादा, लेकिन दो साल के भीतर कराया जाता है, तो रजिस्ट्रार सीधे पंजीयन नहीं कर सकेगा।

 ऐसे मामले में जिला मजिस्ट्रेट, एसडीएम या जिला मजिस्ट्रेट द्वारा अधिकृत कार्यपालिक मजिस्ट्रेट का आदेश जरूरी होगा।


दो साल से ज्यादा पुराना मामला तो न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति
अगर जन्म या मृत्यु की सूचना घटना के दो साल बाद दी जाती है, तो पंजीयन के लिए प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट का आदेश लेना होगा। इसके बाद ही रजिस्ट्रार पंजीयन की प्रक्रिया पूरी कर सकेगा।


अधिकारियों को नए नियमों की जानकारी देने के निर्देश
भारत के महारजिस्ट्रार कार्यालय और मध्यप्रदेश संचालनालय ने इस संबंध में सभी कलेक्टर और अतिरिक्त मुख्य रजिस्ट्रार (जन्म-मृत्यु) को निर्देश जारी किए हैं।


कलेक्टरों से कहा गया है कि वे अपने जिले के सभी रजिस्ट्रार, उप-रजिस्ट्रार और जन्म-मृत्यु पंजीयन से जुड़े अधिकारियों को नए नियमों की जानकारी दें। अधिकारियों को अक्टूबर 2026 से संशोधित नियमों के अनुसार ही देरी से होने वाले जन्म और मृत्यु के पंजीयन की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।


नई व्यवस्था का उद्देश्य देरी से आने वाले जन्म और मृत्यु के मामलों में सही प्रक्रिया अपनाना और संबंधित सक्षम अधिकारी की अनुमति सुनिश्चित करना है।

EYEBREAKINGNEWS 

Editor in chief 

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy