BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / 2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, आज ग्राम विकास की योजनाओं में बढ़ेगी जनभागीदारी

2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, आज ग्राम विकास की योजनाओं में बढ़ेगी जनभागीदारी

Oct 02, 2026  राजेश बागवान माली 39 views
2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन, आज ग्राम विकास की योजनाओं में बढ़ेगी जनभागीदारी

2 अक्टूबर को देशभर में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन,  आज  ग्राम विकास की योजनाओं में बढ़ेगी जनभागीदारी

FB_IMG_1790900354570

गांधी जयंती के अवसर पर ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा; स्थानीय नागरिकों की भागीदारी से तैयार होंगी वर्ष 2027-28 की ग्राम पंचायत विकास योजनाएं


भोपाल/नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर आज 2 अक्टूबर 2026 को देशभर की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इन ग्राम सभाओं का उद्देश्य स्थानीय नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गांव की आवश्यकताओं, प्राथमिकताओं और विकास संबंधी सुझावों को पंचायत की योजना प्रक्रिया में शामिल करना है।


विशेष ग्राम सभा में ग्राम सभा सदस्यों से स्थानीय विकास, बुनियादी सुविधाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पेयजल, रोजगार सहित अन्य आवश्यकताओं पर चर्चा की जाएगी। नागरिकों की सहभागिता से वर्ष 2027-28 की ग्राम पंचायत विकास योजनाओं (GPDP) को स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तैयार करने में मदद मिलेगी।


पंचायतों को विशेष ग्राम सभा की जानकारी और आयोजन से संबंधित विवरण gpdp.nic.in पोर्टल पर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम सभा में लिए गए निर्णयों और पंचायत बैठकों की जानकारी नागरिकों तक डिजिटल माध्यम से पहुंचाने के लिए ‘Panchayat Nirnay’ ऐप का भी उपयोग किया जा रहा है।


ऐप के माध्यम से पंचायत बैठकों की तिथि, एजेंडा, लिए गए निर्णय और बैठक की वीडियो संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इससे ग्रामीण नागरिकों को पंचायत की कार्यप्रणाली से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी आसानी से उपलब्ध होगी और ग्राम सभा में उनकी भागीदारी और मजबूत होगी।


गांधी जयंती पर महात्मा गांधी को नमन
2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती भी मनाई जा रही है। इस अवसर पर देशभर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है। गांधीजी के ग्राम स्वराज और जनभागीदारी के विचारों को ध्यान में रखते हुए विशेष ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की सक्रिय सहभागिता को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।


ग्राम सभा में नागरिकों की भागीदारी से गांव की आवाज गांव की विकास योजना में शामिल होगी।

ग्राम पंचायत से जुड़ी जानकारी के लिए

अधिकारिक  वेबसाइट पर लॉगिन करें

https://prd.mp.gov.in/

   EYEBREAKINGNEWS 

 Editor in  chief 

राजेश बागवान माली

हमारी खबर आपकी नज़र

 

 


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy