BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / जिला समाचार (सीहोर) / टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. के सख्त निर्देश: शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण, राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें

टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. के सख्त निर्देश: शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण, राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें

Oct 06, 2026  राजेश बागवान माली 194 views
टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. के सख्त निर्देश: शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण, राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें

टीएल बैठक में कलेक्टर बालागुरू के. के सख्त निर्देश: शिकायतों का समय-सीमा में निराकरण, राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें


कम बारिश को देखते हुए किसानों को कम पानी वाली फसलों के लिए करें प्रेरित, जल संरक्षण को लेकर चलाएं जागरूकता अभियान

 


सीहोर। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान, सेवा संकल्प अभियान और विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की विभागवार एवं जनपदवार समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और शिविरों से प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का निर्धारित समय-सीमा में संतुष्टिपूर्ण और गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


कलेक्टर ने कहा कि आमजन की शिकायतों के निराकरण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करते हुए पात्र आवेदकों को समय पर राहत उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।


कम बारिश को देखते हुए कम पानी वाली फसलों को बढ़ावा
बैठक में कलेक्टर ने बताया कि वर्तमान वर्ष जिले में औसत से कम वर्षा हुई है। ऐसे में कृषि अधिकारियों को किसानों से लगातार संपर्क कर कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की बोवनी के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए गए। किसानों को उपलब्ध जल संसाधनों के अनुसार फसल चयन और कम जल खपत वाली फसलों के लाभ की जानकारी देने को कहा गया।

FB_IMG_1791268246320

उन्होंने पानी के अपव्यय को रोकने के लिए व्यापक जल संरक्षण एवं जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। किसानों और आम नागरिकों को सिंचाई सहित अन्य कार्यों में पानी का आवश्यकता के अनुसार उपयोग करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया।


सेवा संकल्प और मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान की समीक्षा
कलेक्टर ने मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले में संचालित गतिविधियों की समीक्षा करते हुए सभी लंबित प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों अभियानों का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पहुंचाना है।


अधिकारियों को मैदानी स्तर पर पात्र हितग्राहियों को चिन्हित कर योजनाओं से जोड़ने तथा शिविरों का निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। शिविरों की जानकारी समय पर आमजन तक पहुंचाने और मौके पर ही अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण करने पर भी जोर दिया गया।


खाद-बीज की उपलब्धता और राशन वितरण पर भी फोकस
कलेक्टर ने जिले में खाद एवं बीज की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए किसानों को आवश्यकता के अनुसार समय पर पर्याप्त खाद-बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वितरण व्यवस्था की लगातार निगरानी करने और किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने देने को कहा।


उचित मूल्य दुकानों की समीक्षा के दौरान उन्होंने पात्र हितग्राहियों को समय पर निर्धारित मात्रा में राशन का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी राशन हितग्राहियों की ई-केवाईसी शत-प्रतिशत कराने और लंबित ई-केवाईसी जल्द पूरी करने को कहा।
फार्मर रजिस्ट्री और स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा
बैठक में भूमि आवंटन, फार्मर रजिस्ट्री, श्रम विभाग के लंबित प्रकरणों और स्वरोजगार योजनाओं की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने लंबित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने और पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए।


उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्य को प्राथमिकता से पूरा करने पर विशेष जोर दिया।
मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता पर निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने मध्यान्ह भोजन योजना की व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए विद्यार्थियों को निर्धारित मापदंड के अनुसार गुणवत्तापूर्ण एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। योजना की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर समस्या सामने आने पर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore #जनसेवा #सेवा_संकल्प #सेवा_के_25_वर्ष #जनकल्याण #सेवा_ही_संकल्प #आशीर्वाद

EYEBREAKINGNEWS 

Editor in chief 

राजेश बागवान माली   


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy