हिंदी भवन भोपाल में फूल माली समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह संपन्न
कार्यक्रम में पहुंचे सहकारिता मंत्री कैलाश विश्वास सारंग
भोपाल। राजधानी
भोपाल स्थित हिंदी भवन में फूल माली समाज, मंदिर ट्रस्ट (भोपाल क्षेत्र) द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं समाज के पदाधिकारियों ने प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं युवाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों को संबोधित करते हुए कहा गया कि समाज की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।
वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा के माध्यम से समाज निरंतर प्रगति की ओर बढ़ सकता है। प्रतिभा सम्मान जैसे आयोजन युवाओं को बेहतर भविष्य के लिए प्रेरित करने के साथ-साथ समाज में सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।
समारोह में बड़ी संख्या में समाजजन एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
EYEBREAKINGNEWS.IN
Editor in chief राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *