BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान, जिलों की गतिविधियों और उपलब्धियों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान, जिलों की गतिविधियों और उपलब्धियों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड

Sep 01, 2026  राजेश बागवान माली 17 views

file_0000000017a08208980c9075629ca125
जन विश्वास अभियान की ऑनलाइन होगी निगरानी, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया पोर्टल
17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान, जिलों की गतिविधियों और उपलब्धियों का होगा डिजिटल रिकॉर्ड
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के कमिश्नर्स एवं कलेक्टर्स को मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में यह अभियान 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक राज्य से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजित किया जाएगा। अभियान की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर से होगी।
मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को अभियान के निर्धारित बिंदुओं पर तिथिवार कार्यक्रम तैयार करने और उनमें जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, स्वयंसेवी संस्थाओं तथा आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अभियान के विभिन्न कार्यक्रमों के लिए अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे, जबकि कमिश्नर इसकी नियमित मॉनिटरिंग करेंगे।
मुख्यमंत्री ने जन विश्वास पोर्टल का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक के दौरान जन विश्वास अभियान पोर्टल का शुभारंभ किया। पोर्टल के माध्यम से जिलों में होने वाली गतिविधियों, अधिकारियों के मैदानी भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों की ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जाएगी।
अभियान के दौरान जिलों में किए गए कार्यों और उपलब्धियों का व्यवस्थित डिजिटल रिकॉर्ड तैयार होगा। कलेक्टरों को प्रत्येक सप्ताह की गतिविधियों की जानकारी निर्धारित समय-सीमा में पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। संभागायुक्त इसकी नियमित निगरानी करेंगे।
5.64 लाख से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण
जन विश्वास अभियान के तहत प्रदेश में नागरिकों की समस्याओं के निराकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। अभियान के पहले महीने में 5 लाख 64 हजार से अधिक सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण किया गया। वहीं लोक सेवा गारंटी के तहत दर्ज 8 लाख 6 हजार से अधिक आवेदनों का भी निराकरण किया जा चुका है।
अभियान के अंतर्गत जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों द्वारा सप्ताह में एक दिन मैदानी क्षेत्रों में पहुंचकर नागरिकों से सीधे संवाद किया जा रहा है तथा उनकी समस्याओं के निराकरण की दिशा में कार्रवाई की जा रही है।
पोर्टल पर फोटो सहित दर्ज होगी गतिविधियों की जानकारी
जन विश्वास पोर्टल पर अधिकारियों के भ्रमण, निरीक्षण, जनसंवाद, उद्यम संवाद, यशस्वी संवाद, इंफ्लुएंसर संवाद तथा जिला स्तरीय समीक्षा बैठकों की जानकारी दर्ज की जाएगी। गतिविधियों के साथ संबंधित फोटो अपलोड करना भी अनिवार्य होगा।
पोर्टल पर कार्रवाई, प्रमुख निर्देश और सुझाव भी दर्ज किए जाएंगे। इसके लिए अधिकतम 700 शब्दों तक का विवरण दर्ज करने की व्यवस्था की गई है।
जनसंवाद के दौरान नागरिकों की समस्याओं, कार्यक्रम के स्थान, उपस्थित नागरिकों की अनुमानित संख्या और अधिकारियों द्वारा की गई कार्रवाई का रिकॉर्ड भी पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा।
जिलों के नवाचारों को दूसरे जिले भी अपना सकेंगे
पोर्टल पर जिलों में किए जा रहे महत्वपूर्ण नवाचारों और बेहतर कार्यों की जानकारी भी दर्ज की जाएगी। ऐसे नवाचार, जिन्हें प्रदेश के अन्य जिले अपनाकर बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं, उन्हें साझा किया जाएगा। इससे प्रदेश में बेहतर प्रशासनिक प्रयोगों और जनसमस्याओं के प्रभावी निराकरण के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा।
नदी घाटों पर सफाई और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम
मुख्यमंत्री ने अभियान के दौरान प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई और दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों द्वारा अपने घरों में भी आशीर्वाद का दीपक जलाया जाएगा। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, नदी घाटों और विकास के प्रतीकों पर भी दीप जलाए जाएंगे।
आंगन का उत्सव और सांस्कृतिक कार्यक्रम
प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र में 25 सितम्बर से 7 अक्टूबर तक आंगन का उत्सव मनाया जाएगा। इसमें बच्चों एवं महिलाओं से संबंधित कार्यक्रमों के साथ आंगनवाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान तथा महिलाओं से संवाद आयोजित किया जाएगा।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों के बीच भाषण एवं पेंटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। संस्कृति विभाग द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शासन की कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आमजन तक पहुंचाई जाएगी। गांधी जयंती पर जिला मुख्यालयों में भी नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विकास कार्यों और हितग्राहियों की सफलता की कहानियों का होगा प्रचार
जनसम्पर्क विभाग सोशल मीडिया, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की कहानियां प्रस्तुत करेगा। बांध, नहर, हाईवे, अस्पताल, औद्योगिक संस्थान और एयरपोर्ट जैसे बड़े विकास कार्यों से जनजीवन में हुए बदलाव को भी डिजिटल एवं मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रचारित किया जाएगा।
अभियान के दौरान निर्धारित रूट पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जाएगी। विशाल रंगोली, मानव रंगोली और अन्य रचनात्मक माध्यमों से प्रदेश के विकास की गाथा भी प्रस्तुत की जाएगी।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों की तैयारियां समय-सीमा में पूरी की जाएं और आमजन की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए

जिला जजनसंपर्क मध्यमध्य प्रदेश

EYEBREAKINGNEWS 

Editor in chiefin chief 

राजेश बागवान माली 

 


 


Share:

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy