BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन शासकीय सेवकों को दी भावभीनी विदाई

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन शासकीय सेवकों को दी भावभीनी विदाई

Sep 01, 2026  राजेश बागवान माली 29 views
पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन शासकीय सेवकों को दी भावभीनी विदाई

 

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हुए तीन शासकीय सेवकों को दी भावभीनी विदाई
पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना ने पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया सम्मान
सीहोर। जिले में पुलिस विभाग से शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के सम्मान में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागृह में विदाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमती सोनाक्षी सक्सेना ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पुष्पगुच्छ, शाल, श्रीफल, उपहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उन्हें प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों से उनके सेवाकाल के अनुभवों के बारे में जानकारी ली तथा उनके परिवार के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने सभी को शारीरिक रूप से स्वस्थ एवं सुखी जीवन व्यतीत करने की शुभकामनाएं दीं।
39 वर्ष से अधिक की सेवा के बाद सेवानिवृत्त हुए जितेन्द्र सोनी
श्री जितेन्द्र सोनी सहायक उप निरीक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कुल सेवाकाल 39 वर्ष 03 माह 08 दिवस रहा।
कमलेश राय ने 34 वर्ष से अधिक की सेवा की
श्री कमलेश राय प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उनका कुल सेवाकाल 34 वर्ष 04 माह 11 दिवस रहा।
जस्सूलाल सोलंकी भी हुए सेवानिवृत्त
श्री जस्सूलाल सोलंकी प्रधान आरक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुए। उन्होंने पुलिस विभाग में 28 वर्ष 07 माह 25 दिवस की सेवा की।
अधिकारी एवं परिजन रहे मौजूद
कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे, रक्षित निरीक्षक उपेंद्र यादव, सूबेदार प्राची राजपूत, उप निरीक्षक राहुल श्रीवास्तव सहित सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के परिजन एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।
Editor in Chief — राजेश बागवान माली
EYEBREAKINGNEWS | HINDI DIGITAL NEWS PORTAL


 


Share:

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy