
दुबई प्रवास से लौटे संतराम केवरे का मुंबई में आत्मीय अभिनंदन
मुंबई | 21 सितंबर 2026
पत्रकार एवं राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार परिषद के प्रदेश सचिव संतराम केवरे के दुबई प्रवास से भारत लौटने पर मुंबई एयरपोर्ट पर पत्रकार साथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों ने आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया।
12 सितंबर को दुबई प्रवास के लिए रवाना हुए संतराम केवरे के 21 सितंबर को भारत लौटने पर पत्रकार साथियों ने उनका उत्साहपूर्वक स्वागत किया।
इस आत्मीय सम्मान के लिए संतराम केवरे ने सभी पत्रकार साथियों एवं वरिष्ठ पत्रकारों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मुंबई प्रवास के दौरान संतराम केवरे की फिल्म जगत से जुड़े कलाकारों से भी विशेष मुलाकात एवं संवाद हुआ।
इस दौरान अभिनेता अरमान ताहिल, फिल्म अभिनेत्री साहिला चड्ढा तथा फिल्म धुरंधर के कलाकार कुलदीप राजपूत सहित अन्य कलाकारों ने उनसे मुलाकात कर विदेश यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।
वहीं, दुबई की फिल्म अभिनेत्री हिमागनी काज ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद दुबई एयरपोर्ट पहुंचकर संतराम केवरे को भारत वापसी की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने उनकी सकुशल भारत वापसी की जानकारी लेते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पुनः दुबई में स्वागत-अभिनंदन का संदेश दिया।
संतराम केवरे के अनुसार, विदेश प्रवास के दौरान पत्रकारिता एवं फिल्म जगत से जुड़े लोगों से मिले स्नेह और सम्मान ने उनकी यात्रा को विशेष रूप से यादगार बना दिया।
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *