BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / जिला समाचार (सीहोर) / पेयजल योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

पेयजल योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

Sep 03, 2026  राजेश बागवान माली 22 views
पेयजल योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

HINDI DIGITAL NEWS PORTAL

EYEBREAKINGNEWS

पेयजल योजनाओं के कार्य समय-सीमा में पूर्ण कराएं, गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान : कलेक्टर

कलेक्टर बालागुरू के. ने जल निगम एवं पीएचई विभाग की पेयजल योजनाओं की समीक्षा की, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जिले में जल निगम एवं लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग (पीएचई) द्वारा संचालित एवं निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार एवं योजनावार कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल प्रदाय की स्थिति की समीक्षा की।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीण क्षेत्रों में नागरिकों को नियमित एवं पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराया जाए। पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न होने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

निर्माणाधीन योजनाओं में गुणवत्ता पर विशेष जोर

कलेक्टर ने निर्माणाधीन पेयजल योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में निर्धारित मापदंडों के अनुरूप गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली समस्याओं का आपसी समन्वय से शीघ्र निराकरण करते हुए निर्माण कार्यों में गति लाई जाए।

पूर्ण योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के निर्देश

कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पूर्ण हो चुकी पेयजल योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने तथा निर्माणाधीन योजनाओं की सतत निगरानी के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि पेयजल योजनाओं के कार्यों की नियमित समीक्षा कर प्रगति से अवगत कराया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जहां आवश्यक हो, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध एवं पर्याप्त पेयजल आपूर्ति बनी रहे।

बैठक में जल निगम एवं पीएचई विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

#JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore

#EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy