BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में दो बड़े जनसेवा अभियान, 58 लाख से अधिक दीपों से होगी शुरुआत

17 सितंबर से मध्य प्रदेश में दो बड़े जनसेवा अभियान, 58 लाख से अधिक दीपों से होगी शुरुआत

Sep 12, 2026  राजेश बागवान माली 23 views
17 सितंबर से मध्य प्रदेश में दो बड़े जनसेवा अभियान, 58 लाख से अधिक दीपों से होगी शुरुआत

17 सितंबर से मध्य प्रदेश में दो बड़े जनसेवा अभियान, 58 लाख से अधिक दीपों से होगी शुरुआत


भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से मध्य प्रदेश में जनभागीदारी और जनसेवा को केंद्र में रखकर दो बड़े अभियान शुरू किए जाएंगे। ‘स्वामित्व अभियान’ के तहत प्रदेश के 50 लाख से अधिक ग्रामीण हितग्राहियों की संपत्तियों की निशुल्क रजिस्ट्री कराकर उन्हें अधिकार अभिलेख सौंपे जाएंगे। वहीं ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक जनसेवा से जुड़े 13 अलग-अलग प्रकल्प संचालित किए जाएंगे।
17 सितंबर की शाम 58 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित होंगे


दोनों अभियानों की शुरुआत 17 सितंबर की शाम 7 बजे प्रदेशभर में एक साथ दीप प्रज्ज्वलित कर की जाएगी। इस दौरान 58 लाख से अधिक दीप जलाने की तैयारी है। इसका सबसे बड़ा आयोजन उज्जैन के श्रीमहाकाल महालोक में प्रस्तावित है, जहां 25 लाख से अधिक दीप प्रज्ज्वलित किए जाने की तैयारी की जा रही है।
मुख्यमंत्री ने दिए उत्सव के रूप में आयोजन के निर्देश
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी संभागायुक्तों और कलेक्टरों से अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने दोनों अभियानों को उत्सव के रूप में आयोजित करने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान में जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, युवाओं और आमजन की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाए, ताकि जनसेवा और जनभागीदारी का संदेश प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंचे।
41,568 गांवों में सर्वे पूरा
स्वामित्व अभियान के तहत प्रदेश के 41,568 गांवों में 68 लाख 47 हजार भूखंडों का सर्वे पूरा किया जा चुका है। अब इनमें से 50 लाख से अधिक हितग्राहियों के नाम संपत्तियों की निशुल्क रजिस्ट्री कराई जाएगी।

 


इसके लिए पंचायत उपकर और अतिरिक्त स्टांप ड्यूटी से छूट का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है। अभियान के माध्यम से ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का वैधानिक अधिकार अभिलेख उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है।


तीन चरणों में चलेगा स्वामित्व अभियान
स्वामित्व अभियान 17 सितंबर से 3 अक्टूबर तक तीन चरणों में संचालित किया जाएगा। प्रशासन को अभियान की तैयारियां समय पर पूरी करने और अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को इसका लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
मुख्य उद्देश्य: ग्रामीणों को उनकी संपत्ति का अधिकार, जनसेवा को गति और जनभागीदारी को मजबूत करना।
#MadhyaPradesh  #PropertyRegistry #SevaSeSankalp #SwamitvaAbhiyan #MohanYadav 
EYEBREAKINGNEWS.in
हमारी खबर आपकी नज़र 
Editor in chief 
राजेश बागवान माली


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy