BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / मध्य प्रदेश / 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

Sep 23, 2026  राजेश बागवान माली 25 views
97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प

97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर गूंजेगा ‘सेवा, पोषण और सम्मान’ का संकल्प


26 सितंबर से 5 अक्टूबर तक चलेगा ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान, मंत्री निर्मला भूरिया ने दिए निर्देश


भोपाल | 23 सितंबर 2026
मध्यप्रदेश में आंगनवाड़ी केंद्रों को सेवा, पोषण, सीखने, सहभागिता और सम्मान के जीवंत केंद्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से प्रदेशव्यापी ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान आयोजित किया जाएगा।

अभियान के तहत 26 सितंबर से 5 अक्टूबर 2026 तक प्रदेश के सभी 97,882 आंगनवाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।


महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने मंगलवार को मंत्रालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन, जनप्रतिनिधियों की सहभागिता और व्यापक प्रचार-प्रसार के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।


सेवा, पोषण और सम्मान का केंद्र बनेंगे आंगनवाड़ी केंद्र
मंत्री भूरिया ने कहा कि ‘आंगन मिलन सेवा’ को केवल एक कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए इसे समुदाय और आंगनवाड़ी के बीच मजबूत जुड़ाव का माध्यम बनाया जाए। अभियान के माध्यम से बच्चों, माताओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं तथा अन्य हितग्राहियों तक पोषण, स्वास्थ्य और कल्याणकारी सेवाओं की प्रभावी पहुंच सुनिश्चित की जाएगी।
स्वास्थ्य और पोषण पर रहेगा विशेष फोकस
अभियान के प्रथम दिवस बाल स्वास्थ्य और आनंदमयी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

आंगनवाड़ी केंद्रों पर वृक्षारोपण, स्वच्छता अभियान और 3 से 6 वर्ष आयु के बच्चों की गतिविधियां आयोजित होंगी। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के संदेशों का वाचन और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन भी किया जाएगा।


आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और आशा कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। माताओं, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं से संवाद के साथ स्वास्थ्य परीक्षण और आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। गर्भावस्था एवं प्रसवोत्तर देखभाल, संतुलित आहार, एनीमिया, स्तनपान और शिशु देखभाल जैसे विषयों पर पोषण संवाद होगा।


‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ में सामने आएंगी सफलता की कहानियां
अभियान के दूसरे दिवस ‘मेरी कहानी, मेरी सफलता’ थीम पर लाभार्थी संवाद आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित महिलाओं और परिवारों को अपने अनुभव साझा करने का अवसर मिलेगा।


इस दौरान प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, लाड़ली बहना योजना, टेक होम राशन, गर्म पका भोजन और अन्य महिला एवं बाल कल्याण योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में दी जाएगी।
जनप्रतिनिधियों की सहभागिता पर जोर
मंत्री भूरिया ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जनप्रतिनिधियों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर उनकी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाए।

जिला कार्यक्रम अधिकारियों को कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों, विभागीय अमले और समुदाय की भागीदारी से अभियान को व्यापक जन-अभियान का स्वरूप दिया जाए।
फोटो-वीडियो के साथ होगा दस्तावेजीकरण
अभियान के दौरान प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर आयोजित गतिविधियों के फोटो और वीडियो तैयार किए जाएंगे।

कम से कम एक सफलता की कहानी पर वीडियो बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं। इनमें प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, लाड़ली लक्ष्मी एवं लाड़ली बहना योजना, पोषण सेवाओं, कुपोषण से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों और विभिन्न बाल कल्याण योजनाओं के लाभार्थियों की कहानियों को शामिल किया जाएगा।


9 और 10 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’
‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 9 एवं 10 अक्टूबर को ‘सेवा के रंग—राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, झाबुआ और आलीराजपुर में बड़े मैदानों पर मानव रंगोली का निर्माण किया जाएगा। इसके माध्यम से सेवा, राष्ट्रभाव और विकसित भारत के संकल्प को अभिव्यक्त किया जाएगा।


प्रतिदिन होगी मॉनिटरिंग
अभियान के दौरान जिलों से प्रगति, उपलब्धियों और उच्च गुणवत्ता वाले फोटो-वीडियो सहित जानकारी प्रतिदिन शाम 4 बजे तक राज्य स्तर पर भेजी जाएगी। कार्यक्रमों की गुणवत्ता, SOP के पालन और दस्तावेजीकरण की जिला स्तर पर निगरानी की जाएगी।


मंत्री भूरिया ने अधिकारियों-कर्मचारियों से अपील की कि जिस तरह 17 सितंबर को आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में जनभागीदारी हुई, उसी भावना के साथ ‘आंगन मिलन सेवा’ अभियान को भी सफल बनाया जाए और प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर कार्यक्रम गरिमापूर्ण एवं प्रभावी ढंग से आयोजित हो।

स्रोत: मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग / महिला एवं बाल विकास विभाग


EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief 
राजेश बागवान माली 
हमारी खबर आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy