
अमानक बीज बेचने पर सीहोर के 9 केंद्रों के लाइसेंस निलंबित
सीहोर। कृषि विभाग ने अमानक मक्का बीज का विक्रय करने के मामले में जिले के 9 बीज विक्रय केंद्रों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। कार्रवाई कृषि विभाग के उप संचालक एवं पदेन अनुज्ञापन प्राधिकारी अशोक कुमार उपाध्याय के निर्देश पर की गई।
विभाग के अनुसार संबंधित बीज विक्रय केंद्रों से मक्का बीज के नमूने लेकर राज्य बीज परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए थे। जांच में इन नमूनों की अंकुरण क्षमता निर्धारित मानकों से कम पाई गई।
इसके बाद संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई की गई।
निलंबित किए गए केंद्रों में सांई एग्रो भैरूंदा, सांई कृपा कृषि केन्द्र भैरूंदा, मारूती कृषि सेवा केन्द्र लाड़कुई, भाटीजी कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, न्यू राकेश कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, संस्कार कृषि सेवा केन्द्र भैरूंदा, रावल ट्रेडर्स भैरूंदा, न्यू राहुल एग्रो एजेंसी भैरूंदा और कृषि विकास केन्द्र कांकरखेड़ा इछावर शामिल हैं।
बीज कंपनियों के उत्पाद भी प्रतिबंधित
कृषि विभाग ने अमानक बीजों की आपूर्ति करने वाली संबंधित कंपनियों के उत्पादों को भी सीहोर जिले में प्रतिबंधित कर दिया है। विभाग ने संबंधित विक्रय स्थलों का निरीक्षण कर शेष स्टॉक की जानकारी जुटाने और आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
किसानों से प्रमाणित बीज खरीदने की अपील
कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि बीज खरीदते समय प्रमाणित एवं मानक बीज ही अधिकृत विक्रेताओं से खरीदें। बीज की गुणवत्ता को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर संबंधित विकासखंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अथवा कृषि कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है।
स्रोत: कृषि विभाग, सीहोर
EYEBREAKINGNEWS
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *