BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो : कलेक्टर

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो : कलेक्टर

Sep 01, 2026  राजेश बागवान माली 32 views
निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो : कलेक्टर

निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करें, गुणवत्ता से समझौता न हो : कलेक्टर स्वीकृत कार्य जल्द शुरू कराने और प्रगतिरत कार्यों की बाधाएं दूर करने के निर्देश सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरु के. की अध्यक्षता में जिले में विभिन्न निर्माण विभागों एवं निर्माण एजेंसियों द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार स्वीकृत, प्रगतिरत एवं पूर्ण हो चुके निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए उनकी प्रगति की विस्तार से समीक्षा की। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं, ताकि नागरिकों को इनका लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाए। बैठक में लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, जल संसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, जिला पंचायत सहित विभिन्न निर्माण एजेंसियों के अधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर जाकर करें निर्माण कार्यों की मॉनिटरिंग कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्यों की वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराने के लिए जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों से अपने अधीनस्थ अधिकारियों की नियमित समीक्षा करने तथा निर्माण कार्यों में आने वाली बाधाओं का समय पर निराकरण सुनिश्चित करने को कहा। स्वीकृत कार्यों को शीघ्र प्रारंभ कराएं कलेक्टर ने निर्देश दिए कि स्वीकृत हो चुके निर्माण कार्यों को प्रारंभ कराने में अनावश्यक विलंब न हो। संबंधित अधिकारी आवश्यक औपचारिकताएं शीघ्र पूरी कर कार्यों को समय पर प्रारंभ कराएं। उन्होंने प्रगतिरत निर्माण कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कराने तथा कार्यों में आने वाली रुकावटों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की नियमित जांच करें कलेक्टर ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित मापदंडों एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप ही निर्माण कार्य कराए जाएं। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर कार्य की गुणवत्ता, उपयोग की जा रही सामग्री तथा निर्माण की प्रगति की मौके पर जांच करें। विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखें कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्यों के दौरान संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। निर्माण कार्य के दौरान यदि किसी अन्य विभाग की सड़क, पाइपलाइन, विद्युत व्यवस्था अथवा अन्य संपत्ति प्रभावित होती है, तो उसकी शीघ्र मरम्मत कराई जाए। उन्होंने निर्माण एजेंसियों को निर्देश दिए कि कार्य करते समय अन्य विभागों की सेवाएं प्रभावित न हों, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। किसी भी तकनीकी अथवा प्रशासनिक समस्या का आपसी समन्वय से तत्काल निराकरण किया जाए। पूर्ण कार्यों का परीक्षण कर संबंधित विभाग को सौंपें कलेक्टर ने पूर्ण हो चुके भवनों एवं अन्य निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि पूर्ण निर्माण कार्यों को आवश्यक परीक्षण के बाद संबंधित संस्था अथवा विभाग को शीघ्र हस्तांतरित किया जाए। उन्होंने कहा कि हस्तांतरण से पहले भवन की गुणवत्ता, विद्युत व्यवस्था, पानी, एप्रोच रोड, शौचालय, सुरक्षा सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की जांच की जाए। सभी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाए जाने के बाद ही निर्माण कार्य संबंधित विभाग को सौंपा जाए। Editor in Chief — राजेश बागवान माली #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #Sehore


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy