फूल माली समाज के राज्यस्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह शुभारंभ हुआ 
मध्य प्रदेश/ भोपाल
06/07/2026
फूल माली समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान
भोपाल। पॉलीटेक्निक चौराहा स्थित मानस भवन में फूल माली समाज द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह में भोपाल के सांसद श्री आलोक शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
समारोह में समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उपलब्धियों को सराहा गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाने के साथ ही समाज की नई पीढ़ी को शिक्षा और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करते हैं। फूल माली समाज द्वारा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की यह पहल शिक्षा के प्रति सकारात्मक वातावरण बनाने में महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं प्रतिष्ठित जनों सहित श्री गीता माली, श्री हरिनारायण माली, श्री भूपेंद्र माली, श्री अजय राहुल एवं श्री राजेंद्र माली सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों में भी उत्साह देखने को मिला। सम्मान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं ने समाज की ओर से किए गए इस प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया।
फूल माली समाज के इस प्रतिभा सम्मान समारोह ने शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने का संदेश दिया।
EYEBREAKINGNEWS
हमारी खबर आपकी नज़र
Editor in chief राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *