
मुख्यमंत्री डॉ. यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से अंतरित करेंगे
लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त
प्रदेश की 1.25 करोड़ से अधिक महिलाओं के खातों में पहुंचेंगे 1,835 करोड़ रुपये
आगर मालवा/मध्यप्रदेश। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार, 13 सितंबर 2026 को आगर मालवा से मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की सितंबर माह की 40वीं किस्त का अंतरण करेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश की 1 करोड़ 25 लाख 10 हजार 150 पात्र महिला हितग्राहियों के बैंक खातों में 1,835 करोड़ 09 लाख 22 हजार 450 रुपये की मासिक आर्थिक सहायता सीधे अंतरित की जाएगी।
सितंबर माह की किस्त के साथ योजना के प्रारंभ से अब तक महिलाओं को नियमित मासिक सहायता के रूप में अंतरित राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।
1,000 रुपये से शुरू हुई सहायता अब 1,500 रुपये प्रतिमाह
मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की शुरुआत जून 2023 में हुई थी। उस समय पात्र महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती थी। अक्टूबर 2023 से सहायता राशि में 250 रुपये की वृद्धि कर इसे 1,250 रुपये प्रतिमाह किया
गया। इसके बाद नवंबर 2025 से एक बार फिर 250 रुपये की वृद्धि की गई और वर्तमान में पात्र महिलाओं को 1,500 रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
योजना के प्रावधानों के अनुसार ऐसी पात्र लाभार्थी महिलाओं को भी लाभ दिया जा रहा है, जिन्हें सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 900 रुपये प्राप्त होते हैं। इस व्यवस्था में उन्हें निर्धारित अंतर की राशि उपलब्ध कराई जाती है।
39 किस्तों का भुगतान पूरा, अब 40वीं किस्त
जून 2023 से अगस्त 2026 तक लाड़ली बहना योजना के अंतर्गत 39 नियमित मासिक किस्तों का भुगतान किया जा चुका है। अब सितंबर 2026 में 40वीं किस्त का अंतरण किया जाएगा।
इसके अतिरिक्त रक्षाबंधन के अवसर पर अगस्त 2023, अगस्त 2024, अगस्त 2025 और अगस्त 2026 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रुपये की विशेष आर्थिक सहायता भी प्रदान की गई है।
महिलाओं के खातों में पहुंची 63,560 करोड़ रुपये से अधिक राशि
लाड़ली बहना योजना के माध्यम से जून 2023 से अगस्त 2026 तक 63,560.90 करोड़ रुपये की राशि महिलाओं के बैंक खातों में अंतरित की जा चुकी है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 में सितंबर 2026 तक योजना के अंतर्गत 11,300 करोड़ रुपये व्यय होने का अनुमान है। वहीं वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 23,882.81 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है।
आगर मालवा को 250 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगर मालवा में 225 करोड़ रुपये से घठअधिक लागत के 33 विकास कार्यों का भूमि-पूजन तथा 28 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 17 कार्यों का लोकार्पण भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के माध्यम से आगर मालवा जिले को विकास कार्यों की महत्वपूर्ण सौगात मिलने जा रही है।
स्रोत: जनसंपर्क विभाग, मध्यप्रदेश
Dr. Mohan Yadav | Chief Minister, Madhya Pradesh
Narayan Singh Kushwah
Jansampark Madhya Pradesh
#LadliBehnaYojana #LadliBehna #SocialWelfareMP #JansamparkMP #MadhyaPradesh #MohanYadav #AgarMalwa
EYEBREAKINGNEWS.in
Editor in chief
राजेश बागवान माली
हमारी खबर आपकी नज़र

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *