BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / 25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का भव्य शुभारंभ, 300 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का भव्य शुभारंभ, 300 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

Sep 23, 2026  राजेश बागवान माली 249 views
25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का भव्य शुभारंभ, 300 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी

25 सितंबर को भोपाल में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा का भव्य शुभारंभ, 300 बसों को दिखाई जाएगी हरी झंडी


भोपाल | 23सितंबर 2026
मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम ई-बस सेवा का भव्य शुभारंभ 25 सितंबर 2026 को भोपाल के भेल दशहरा मैदान में होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में 300 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इनमें पीएम ई-बस सेवा और मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा की बसें शामिल होंगी।

 


कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर संभाग आयुक्त कर्मवीर शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। 

 

बैठक में संयुक्त आयुक्त डॉ. विनोद यादव, उपायुक्त राजस्व श्रीमती भारती देवी मिश्रा सहित संभाग के सभी जिलों के अपर कलेक्टर और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।


जिलों को रूट और बसों की जिम्मेदारी
कार्यक्रम के लिए प्रत्येक जिले में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं। नागरिकों को कार्यक्रम स्थल तक लाने-ले जाने के लिए रूट और बसों की संख्या निर्धारित की जाएगी। प्रत्येक रूट पर एक रूट प्रभारी और दो बस प्रभारियों की नियुक्ति होगी।


बसों के प्रस्थान स्थल और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्ग पहले से निर्धारित किए जाएंगे। सभी बसों की तकनीकी जांच और फिटनेस सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। यात्रियों के लिए भोजन, नाश्ता और पेयजल की व्यवस्था के साथ बसों में पानी एवं प्राथमिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने को भी कहा गया है।


गणेश विसर्जन के चलते विशेष यातायात व्यवस्था
25 सितंबर को गणेश विसर्जन के कार्यक्रम भी होने के कारण यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। बसों के निर्धारित मार्गों पर भीड़ वाले स्थानों की पहले से पहचान कर यातायात को सुगम बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी।


जिला स्तर पर कंट्रोल रूम गठित कर उसे संभाग स्तर के कंट्रोल रूम से जोड़ा जाएगा। सभी नोडल अधिकारियों का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश भी दिए गए हैं, ताकि सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान हो सके।


पार्किंग और यातायात व्यवस्था की जिम्मेदारी
पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही सड़क निर्माण और मेट्रो कार्य के कारण प्रभावित मार्गों के लिए वैकल्पिक एवं सुगम रूट निर्धारित करने की जिम्मेदारी दी गई है।


जिलों से आने वाली बसों के आवागमन को सुचारु बनाए रखने और संभावित जाम की स्थिति पर लगातार निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। गणेश विसर्जन जुलूसों को देखते हुए ग्रामीण पुलिस और भोपाल नगरीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने पर भी जोर दिया गया।


बारिश की संभावना को देखते हुए पुल-पुलियाओं पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि कार्यक्रम में आने वाले नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
स्रोत: जनसंपर्क मध्यप्रदेश / संभागीय प्रशासन
Editor in chief 

 राजेश बागवान मालीFB_IMG_1790100622103

हमारी खबर, आपकी नज़र 


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy