BREAKINGNEWS
●योग मुद्रा: शारीरिक और मानसिक संतुलन का प्रभावी माध्यम, जानिए इसके लाभ और करने का तरीका●सीहोर जिले में 21 अक्टूबर से लगेंगे वित्तीय समावेशन के विशेष शिविर, 31 दिसंबर तक चलेगा अभियान●मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत व्यवस्थाओं का लिया जायजा, ऑनलाइन सेवाओं और अभिलेखों के संधारण की समीक्षा●शिवराज–मोहन की बैठक के बाद प्रशासन सक्रिय, रात में प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे कलेक्टर बालागुरु के●कोसमी के आदिवासी परिवारों के मामले में CM हाउस में मंथन, शिवराज–मोहन की बैठक खत्म●कोसमी से भोपाल तक आदिवासियों का पैदल मार्च, सीएम हाउस घेराव की तैयारी●कमिश्नर - कलेक्टर पहुंचे कोसमी, वन विकास निगम की कार्यवाही का किया निरीक्षण●सीहोर कलेक्टर ने शासन को सौंपी जांच रिपोर्ट, 31.48 हेक्टेयर वनभूमि पर अतिक्रमण का मामला उजागर●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: कई जिलों के कलेक्टर बदले, सुखबीर सिंह बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव●कोसमी में आदिवासियों के मकान तोड़ने पर CM मोहन यादव सख्त, मुख्य सचिव से मांगी रिपोर्ट●शिवराज के क्षेत्र में आदिवासियों के 12 मकान तोड़ने पर ST आयोग का नोटिस , CM मोहन यादव बोले- करा रहे जांच तीन दिन में जवाब देने के निर्देश●कोसमी में आदिवासी परिवारों के घर तोड़े जाने पर शिवराज सिंह चौहान नाराज, मुख्य सचिव को लगाया फोन●कोसमी में आदिवासियों के आशियानों पर संकट! शिवराज सिंह चौहान धरने बैठे●सीहोर: कोसमी में आदिवासी परिवारों के मकान तोड़े, मक्का की फसल नष्ट करने का आरोप
--:--:--
Loading...
🌡️--°CGetting weather...

Eye Breaking News

collapse
...
Home / प्रशासन / भोपाल: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

भोपाल: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

Sep 15, 2026  राजेश बागवान माली 89 views
भोपाल: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा

भोपाल: यात्रियों को मिलेगी बड़ी सौगात, 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा


भोपाल। मध्यप्रदेश में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घोषणा की है कि प्रदेश में 25 सितंबर 2026 से मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा शुरू की जाएगी।


यह घोषणा इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित यात्री परिवहन विजन समिट-2026 के दौरान की गई। सरकार का उद्देश्य नागरिकों को सरल, सुरक्षित, आधुनिक और भरोसेमंद सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।
15 हजार से अधिक बसों के संचालन की योजना
सरकार की योजना भविष्य में प्रदेश में 15 हजार से अधिक बसों के संचालन की क्षमता विकसित करने की है। इसके लिए करीब 5 लाख किलोमीटर के सड़क नेटवर्क को बेहतर बस कनेक्टिविटी से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है।
नई व्यवस्था में GPS, CCTV, लाइव लोकेशन, पैनिक बटन और ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसी आधुनिक सुविधाओं को शामिल करने की योजना है। इलेक्ट्रिक और CNG बसों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।


150 सिटी, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट रूट
परिवहन व्यवस्था के विस्तार के लिए 150 सिटी, 450 इंटरसिटी और 436 इंटरस्टेट रूट का सर्वे पूरा किए जाने की जानकारी दी गई है।
सरकार का लक्ष्य यात्रियों को सुरक्षित और सुविधाजनक सफर उपलब्ध कराने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना भी है।


करीब 20 साल बाद बस सेवा की वापसी
मध्यप्रदेश में करीब दो दशक से बंद राज्य परिवहन व्यवस्था को नए मॉडल के साथ पुनः मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। निजी बस ऑपरेटरों और अन्य भागीदारों की सहभागिता से एक संगठित परिवहन व्यवस्था विकसित करने की तैयारी है।


मुख्यमंत्री ने कहा कि नई बस सेवा केवल परिवहन सुविधा तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि इसे आधुनिक तकनीक, सुरक्षा और यात्री सुविधाओं से जोड़कर विकसित किया जाएगा।

#Bhopal #MadhyaPradesh #SugamParivahan #BusService #PublicTransport #MohanYadav
EYEBREAKINGNEWS
Editor in Chief – राजेश बागवान माली
हमारी खबर, आपकी नज़र


Share:

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your experience on this site will be improved by allowing cookies Cookie Policy