गरीबों के राशन की कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई, फार्मर आईडी में तेजी के निर्देश
सीहोर। कलेक्टर श्री बालागुरू के. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में समय-सीमा वाले प्रकरणों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
कलेक्टर ने अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन, सीएम मॉनिट, लोकसेवा गारंटी एवं विभागीय प्रकरणों का समय-सीमा में संतुष्टि के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने खाद्य विभाग को निर्देशित किया कि गरीब एवं जरूरतमंद हितग्राहियों के राशन की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उचित मूल्य की दुकानों का नियमित निरीक्षण कर शत-प्रतिशत राशन वितरण सुनिश्चित करने को कहा।
बैठक में कलेक्टर ने किसानों की फार्मर आईडी बनाने के कार्य में तेजी लाने तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। साथ ही मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के शिविरों में प्राप्त आवेदनों का
प्राथमिकता से निराकरण करने को कहा।
उन्होंने विभिन्न आयोगों एवं जनप्रतिनिधियों के पत्रों पर समय-सीमा में कार्रवाई, लंबित भूमि आवंटन प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, वन ग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन कराने के निर्देश भी दिए।
#Sehore #JansamparkMP #CMMadhyaPradesh #MadhyaPradesh #CollectorSehore
EYEBREAKINGN
Editor in chief
राजेश बागवान माली

Leave a comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *